किम जोंग उन को ट्रंप ने चेताया- हमें आजमाने की कोशिश न करो

उन्होंने दुनिया के सभी देशों से उत्तर कोरिया के खिलाफ एकजुट होकर अलग-थलग करने का आग्रह किया. साथ ही कहा कि उत्तर कोरिया को किसी भी प्रकार की सहायता पहुंचाने की और उनसे कुछ लेने की जरूरत नहीं है.

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

केशवानंद धर दुबे

  • सियोल,
  • 08 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन को चेतावनी दी. ट्रंप ने किम जोंग-उन से कहा अगर वह अपनी परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षाओं को नहीं छोड़ता तो, उत्तरी कोरिया भारी नुकसान उठाना पडेगा.

उन्होंने उत्तर कोरिया के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए सियोल में नेशनल असेंबली के भाषण में ट्रंप ने कहा, 'हमें कमज़ोर आंकने की गलती ना करें और ना ही आजमाने की कोशिश करें.' 

Advertisement

बता दें कि ट्रंप इन दिनो अपने पहले एशियाई दौरे पर हैं. उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत जापान से की थी.  इसके बाद वो साउथ कोरिया पहुंचे. अब चीन के लिए रवाना हो गए हैं. उनके दौरे में वियतनाम और फिलीपीन भी शामिल हैं.

उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनाया सख्त रुख

ट्रंप ने दुनिया के सभी देशों से उत्तर कोरिया के खिलाफ एकजुट होकर अलग-थलग करने का आग्रह किया. साथ ही कहा कि उत्तर कोरिया को किसी भी प्रकार की सहायता पहुंचाने की और उनसे कुछ लेने की जरूरत नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी तरह के हमले रोकने के लिए अपनी पूरी सैनिक ताकत का इस्तेमाल करने को तैयार है.

बैठक करने के लिए तैयार- ट्रंप

हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि नॉर्थ कोरिया टेबल पर बातचीत के लिए आए और न्यूक्लियर हथियारों को लेकर डील करे. उन्होंने कहा था, 'मैं बैठक करूंगा. मैंने इस बारे में नहीं सोचा कि यह ताकत है या कमजोरी, मेरा मानना है कि लोगों के साथ बैठकर बात करने में कुछ गलत नहीं है.  उन्होंने कहा कि इसलिए, निश्चित तौर पर मैं इसके लिए तैयार हूं लेकिन हमें देखना होगा कि इसका नतीजा क्या होगा, मुझे लगता है कि अभी हम उस स्थिति से काफी दूर हैं.

Advertisement

जापान और अमेरिका की अभूतपूर्व है रणनीति

ट्रंप की जापान यात्रा के दौरान प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप और पूरे हिंद-प्रशांत को लेकर अमेरिका और जापान की रणनीतियां जिस तरह एक ही रास्ते पर हैं, वह भी अभूतपूर्व है. उन्होंने कहा कि ट्रंप के जापान पहुंचने के बाद  जापानी पीएम और ट्रंप ने गोल्फ खेला  था. जिससे पहले ही दिन उनके बीच नजदीकी का संकेत मिल गया. दोनों नेताओं ने बाद में खेल की तस्वीरें ट्वीटर पर डाली. इसमें आबे ने लिखा कि इस खेल की प्रकृति तनाव दूर करने की है और इसी वजह से वह कुछ कठिन मुद्दों पर सरलता से बात कर सके.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement