पाकिस्तान की फिर दुनिया में फजीहत, आतंकी कनेक्शन के चलते मसूद खान को राजदूत ना बनाने की बाइडेन से मांग

अमेरिकी कांग्रेसमैन ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को एक लेटर लिखा है. जिसमें मसूद खान की नियुक्ति को लेकर कड़ा विरोध जताया गया है. उन्होंने बाइडेन से कहा है कि राजदूत के तौर पर मसूद खान की नियुक्ति को तुरंत खारिज करें.

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (File Pic) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (File Pic)

गौरव सावंत

  • वॉशिंगटन,
  • 31 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST
  • पाकिस्तान ने अमेरिका में नए राजदूत के तौर पर मसूद खान को नियुक्त किया है
  • अमेरिकी सांसद ने अपने खत में किया है भारतीय सहयोगियों का जिक्र

पाकिस्तान (Pakistan) और आतंकवाद का कनेक्शन पूरी दुनिया के सामने कई बार आ चुका है. आतंकी कनेक्शन के कारण पाकिस्तान को कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेइज्जती झेलनी पड़ी हैं. अब अमेरिकी सांसद ने आतंकी कनेक्शन के कारण मसूद खान (Masood Khan) को अमेरिका में पाकिस्तान का राजदूत बनाने की मांग की है.

दरअसल, पिछले दिनों हिजबुल समर्थक मसूद खान को पाकिस्तान ने अमेरिका में अपना नया राजदूत (एंबेसेडर) बनाने का ऐलान किया था.

Advertisement

अब इस मामले पर अमेरिकी सांसद स्कॉट पेरी ने देश के राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) को खत लिखा है. स्कॉट पेरी ने राष्ट्रपति बाइडेन से अपील की है कि वो मसूद खान को अमेरिका के राजदूत के रूप में स्वीकार न करें. अपने खत में अमेरिकी सांसद ने कहा है कि मसूद खान के आंतकी संगठनों को लेकर जिस तरह के विचार रहे हैं, वो चिंताजनक हैं. ऐसे में अमेरिका में राजदूत के तौर पर उनकी नियुक्ति को अस्वीकार कर देना चाहिए.

सिर्फ रोक लगाना काफी नहीं है...
जो बाइडेन को लिखे गए खत में स्कॉट पेरी ने कहा, 'मुझे इस बात ने प्रोत्साहित किया है कि विदेश विभाग ने पाकिस्तान से नए राजदूत के रूप में मसूद खान को मंजूरी देने पर रोक लगा दी है. मुझे लगता है सिर्फ रोक लगाना काफी नहीं है. मैं आपसे मसूद खान की नियुक्ति को अस्वीकार करने का निवेदन करता हूं. इस जिहादी सोच के व्यक्ति को संयुक्त राज्य अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत के रूप में स्थापित करने के प्रयास को अस्वीकार करें.'

Advertisement

भारतीय सहयोगियों का भी किया जिक्र
अपने खत में स्कॉट पेरी ने भारतीय सहयोगियों का भी जिक्र किया है और कहा है कि अमेरिका के लिए इस्लामाबाद का रुख काफी खराब है. उन्होंने लिखा, मसूद खान ने जिहादियों जैसे बुरहान वानी सहित हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों की प्रशंसा की है और हिजबुल मुजाहिदीन के खिलाफ प्रतिबंधों के लिए 2017 में अमेरिका के खिलाफ बयान भी दिए हैं. अपने खत में अमेरिकी सांसद ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान ने एक सुपर टेररिस्ट स्टेट की पहचान को गले लगा लिया है.

कौन है मसूद खान?
उल्लेखनीय है कि मसूद खान को पाकिस्तान का एक कट्टरपंथी माना जाता है. मसूद खान को लेकर कहा जाता है कि वो खुद को कश्मीर में मारे गए कई आतंकियों को भी मसीहा बता चुका है. अब अमेरिका जैसे देश में उसकी राजदूत के तौर पर नियुक्ति चर्चा का विषय बनी है. हालांकि फिलहाल इस नियुक्ति पर अमेरिका ने रोक लगा दी है, जल्द ही इसे खारिज किया जा सकता है. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »