ईरान के 140 ठिकानों पर अमेरिका का प्रहार, तेहरान का पलटवार, क्रूज मिसाइल मार गिराई, खाड़ी देशों में भीषण हमले

अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर बड़े हवाई हमले शुरू कर दिए हैं, जिसके बाद ईरान भी कार्रवाई पर उतर आया है. इस बीच, अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान ने गलत फैसला किया है और अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी.

Advertisement
कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों में एक और ईरानी सैनिक की मौत हो गई है. (Photo: Reuters) कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों में एक और ईरानी सैनिक की मौत हो गई है. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:14 PM IST

अमेरिका ने रविवार को ईरान पर जोरदार हमला किया. यह हमला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक जहाज पर ईरान द्वारा किए गए हमले के जवाब में किया गया, जिसमें एक कंटेनर जहाज में आग लग गई थी और चालक दल को जहाज छोड़ना पड़ा था.

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने कहा कि रविवार के हमलों में उसने लगभग 140 ठिकानों को निशाना बनाया, जो पिछले दो दौर के हमलों की तुलना में कहीं ज्यादा है, इसके साथ ही मिसाइल व ड्रोन लॉन्च साइट, गोला-बारूद के भंडार, संचार उपकरण और अन्य ठिकानों को निशाना बनाया. कमांड ने कहा कि इन हमलों से ईरान की नागरिक जहाजों को धमकाने की क्षमता कमजोर होगी.

Advertisement

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा, 'ईरान ने गलत फैसला किया. अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी.'

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर महासंग्राम! एक बार फिर आमने-सामने US-ईरान, मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का खतरा

वहीं, अमेरिकी हमले के दौरान खोर्रमाबाद में IRGC एयरोस्पेस फोर्स के नए एयर डिफेंस सिस्टम ने एक क्रूज मिसाइल को मार गिराया है. अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने खाड़ी के कई देशों जिनमें बहरीन, कुवैत, कतर और ओमान शामिल हैं, उनपर हमले किए. अब लड़ाई के इस नए दौर ने 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने की कोशिशों पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

तेल और प्राकृतिक गैस के लिए एक अहम रास्ता होने के कारण होर्मुज बातचीत में मुख्य अड़चन बन गया है, और पिछले हफ्ते हुई बार-बार की लड़ाई ने बातचीत को टूटने के कगार पर पहुंचा दिया है.

Advertisement

अमेरिकी हमलों में एक और ईरानी सैनिक की मौत

इस बीच, कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों में एक और ईरानी सैनिक की मौत हो गई है. स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इस्लामिक रिपब्लिक की सशस्त्र सेना की नौसेना के लेफ्टिनेंट हामिदरेजा देहघानी संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा जास्क बंदरगाह पर किए गए हमले में मारे गए.

बता दें, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. इससे पहले सीजफायर के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने का ऐलान किया था, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे पूरी दुनिया के लिए सबसे खास दिन बताया था. इस फैसले के बाद उम्मीद जगी थी कि ईरान के इस कदम से दोनों देशों को शांति की दिशा में बड़ी कामयाबी मिल जाएगी, लेकिन एक बार फिर दोनों देश आमने-सामने आ चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »