पुतिन संग मीटिंग से पहले ट्रंप की धमकी! कहा- बातचीत फेल हुई तो गंभीर नतीजे होंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एयर फ़ोर्स वन से वॉशिंगटन से अलास्का के लिए रवाना हो गए हैं. जहां उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात होगी. रवाना होने से ठीक पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा कि 'High stakes' यानी बहुत बड़ा दांव.

Advertisement
पुतिन से मुलाकात के लिए ट्रंप अलास्का रवाना हो गए हैं (File Photo: AP) पुतिन से मुलाकात के लिए ट्रंप अलास्का रवाना हो गए हैं (File Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 11:03 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एयरफोर्स वन से वॉशिंगटन से अलास्का के लिए रवाना हो गए हैं. जहां उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात होगी. दोनों नेताओं के बीच आज रात 12.30 बजे मुलाकात होनी है. अलास्का के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप ने कहा कि वो (पुतिन) ट्रंप की अर्थव्यवस्था में दिलचस्पी रखते हैं. राष्ट्रपति ने आगे कहा कि अगर हम प्रगति करते हैं, तो मैं इस पर बात करूंगा. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक रूस-यूक्रेन युद्ध नहीं रुकता, तब तक कोई व्यापार नहीं होगा.

Advertisement

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप और पुतिन की बैठक के दौरान यूक्रेन में युद्धविराम समझौते पर बातचीत होने की उम्मीद है.ट्रंप ने इस बातचीत को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा कि बातचीत का कुछ न कुछ नतीजा जरूर निकलेगा. यूक्रेन के क्षेत्रीय मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अपनी जमीन पर खुद फैसला लेना होगा.

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ट्रंप ने कहा कि पुतिन को लगता है कि इससे उनकी वार्ता की स्थिति मजबूत होती है, लेकिन मुझे लगता है कि इससे उन्हें नुकसान होता है. मेरा मानना है कि वे बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं. 

ट्रंप ने मीटिंग को बताया- 'बहुत बड़ा दांव'

पुतिन के साथ मीटिंग के संभावित नतीजों के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने चेतावनी दी कि इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. ट्रंप के साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट, वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लट्निक, सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ और अन्य शीर्ष सहयोगी भी इस मीटिंग में शामिल होंगे. अलास्का के लिए रवाना होने से ठीक पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा कि 'High stakes' यानी बहुत बड़ा दांव.

Advertisement

ट्रंप अलास्का की ओर रवाना, लेकिन इस वक्त पुतिन कहां हैं?

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप जहां अलास्का के लिए रवाना हो गए हैं, वहीं पुतिन फिलहाल रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में हैं और वहां से अलास्का के लिए निकलेंगे. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के अनुसार पुतिन इस समय रूस के फार ईस्ट इलाके मगदान में हैं, जहां उन्होंने स्थानीय सरकारी अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की. इसके साथ ही उनका एक स्थानीय औद्योगिक प्लांट का दौरा करने का भी कार्यक्रम है. पेस्कोव ने कहा कि ये शहर महत्वपूर्ण है. पुतिन यहां कई बार आ चुके हैं.

न्यायपूर्ण शांति का रास्ता खुलेगा:जेलेंस्की 

ट्रंप और पुतिन की मुलाकात से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का बयान भी सामने आ गया है. जेलेंस्की ने कहा कि अब युद्ध खत्म करने का समय आ गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली अहम बैठक न्यायपूर्ण शांति की दिशा में रास्ता खोलेगी. ज़ेलेंस्की ने इस बैठक को यूक्रेन, अमेरिका और रूस के नेताओं के बीच सार्थक त्रिपक्षीय वार्ता का अवसर बताया और कहा कि वे इस मामले में अमेरिका से बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement