'नेतन्याहू के बेटे को अमेरिका से भगाओ, ईरान में लड़ने भेजो', भड़के ट्रंप के पूर्व सलाहकार

ईरान के खिलाफ जारी अमेरिका और इजरायल के हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए हैं. पूर्व अमेरिकी सलाहकार स्टीव बैनन ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बेटे यायर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें युद्ध में लड़ने के लिए सेना में भेजा जाना चाहिए. यायर इस वक्त अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं.

Advertisement
नेतन्याहू के बेटे यायर इस वक्त अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं (Photo: Reuters/Social Media) नेतन्याहू के बेटे यायर इस वक्त अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं (Photo: Reuters/Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:40 PM IST

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की लड़ाई दूसरे महीने भी जारी है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे जा रहे हैं. ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की कड़ी आलोचना हो रही है और उधर, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी निशाने पर हैं. अब ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन ने नेतन्याहू पर निशाना साधते हुए कहा कि वो अमेरिका में छुट्टी मना रहे अपने बेटे यायर नेतन्याहू को वर्दी पहनाकर युद्ध में लड़ने क्यों नहीं भेज रहे हैं.

Advertisement

दक्षिणपंथी स्ट्रीमिंग सर्विस 'रियल अमेरिका’स वॉइस' पर बोलते हुए बैनन ने सवाल उठाया कि जब अमेरिका और इजरायल ईरान पर हमले कर रहे हैं, तब यायर अमेरिका के मियामी में छुट्टियां क्यों मना रहे हैं.

उन्होंने कहा, 'नेतन्याहू का बेटा मियामी में है, उसे कल ही वहां से बाहर निकालो.' उन्होंने अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) से कार्रवाई करने की अपील करते हुए आगे कहा, 'जब जरूरत होती है तो DHS कहां होता है? नेतन्याहू के बेटे को वापस भेजो, उसे सेना की वर्दी पहनाओ और युद्ध में लड़ने के लिए भेजो.'

'खाड़ी देशों के शहजादे भी लंदन से निकलकर ईरान युद्ध में लड़ने जाएं'

बैनन ने कहा कि अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देशों के शहजादे चुपचाप बैठे हैं, वो भी युद्ध में जाएं और लड़ें. उन्होंने कहा कि उन्हें भी लंदन जैसे शहरों से निकालकर खाड़ी क्षेत्र में लड़ाई के लिए भेजा जाना चाहिए, खासकर तब जब अमेरिका जमीनी अभियान शुरू करने पर विचार कर रहा है.

Advertisement

इजरायल ने सभी युवाओं को अनिवार्य सैन्य सेवा देनी होती है. नेतन्याहू के बेटों यायर और अवनेर नेतन्याहू दोनों ही सैन्य सेवा की उम्र पार कर चुके हैं लेकिन उन्होंने अब तक अनिवार्य सैन्य सेवा नहीं पूरी की है.

बैनन, ट्रंप के पहले कार्यकाल में वरिष्ठ सलाहकार रह चुके हैं और 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (MAGA) आंदोलन के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं.

28 फरवरी से अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले किए हैं, जिनमें 1,340 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तत्कालीन सर्वोच्च नेता अली खामेनेई भी शामिल हैं.

ईरान ने इसके जवाब में इजरायल, जॉर्डन, इराक और खाड़ी देशों, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं, पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं. हमलों में कई लोगों की जान गई है और बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ है. हमलों से वैश्विक बाजार और विमानन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »