व्हाइट हाउस को 'चीजकेक फैक्ट्री' कहने पर भड़के ट्रंप, ओबामा के लिए कहे 'अपशब्द'

व्हाइट हाउस के रेनोवेशन को लेकर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच विवाद छिड़ गया है. ओबामा ने व्हाइट हाउस की सजावट की तुलना चीजकेक फैक्ट्री से की थी. अब ट्रंप ने इसपर पलटवार करते हुए ओबामा को घटिया राष्ट्रपति करार दिया है. उन्होंने ओबामा की विदेश नीति की भी आलोचना की है.

Advertisement
ट्रंप ने ओबामा की नीतियों की भी आलोचना की. (File Photo- AP) ट्रंप ने ओबामा की नीतियों की भी आलोचना की. (File Photo- AP)

aajtak.in

  • वॉशिंगटन,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST

व्हाइट हाउस के रेनोवेशन और सजावट को लेकर अमेरिका में सियासत जारी है. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस के इंटीरियर को प्रसिद्ध रेस्तरां सीरीज 'चीजकेक फैक्ट्री' जैसा बताया था. अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी इस तुलना पर पलटवार किया है.

मिसिसिपी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कराए गए रेनोवेशन पर सफाई दी. उन्होंने ओबामा पर निशाना साधते हुए उन्हें 'घटिया राष्ट्रपति' करार दिया.

Advertisement

ट्रंप ने व्हाइट हाउस की पुरानी खराब स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की प्लास्टर टूट रही थी और नक्काशी गायब थी. उन्होंने कहा, 'व्हाइट हाउस हमारे देश का प्रतिनिधित्व करता है, इसका प्राचीन और सुंदर दिखना जरूरी है. मैं ओबामा जैसे व्यक्ति को ये समझाने की कोशिश कर सकता हूं, लेकिन वो इसे नहीं समझेंगे.'

'वो एक घटिया राष्ट्रपति...'

ट्रंप ने कहा, 'ओबामा के ये कहने से कि ये चीजकेक फैक्ट्री जैसा है, बस यही साबित होता है कि वो एक घटिया राष्ट्रपति क्यों थे.' उन्होंने दावा किया कि 1792 में निर्माण के बाद से व्हाइट हाउस अब अपने सबसे बेहतरीन और सुंदर रूप में है.

अपने भाषण में ट्रंप ने ओबामा की विदेश नीति और ईरान शांति समझौते की भी आलोचना की. ट्रंप ने आरोप लगाया कि ओबामा ने ईरान को बिना किसी परमाणु गारंटी के 1.7 अरब डॉलर नकद दे दिए थे, जो उनके खराब शासन मॉडल को दिखाता है.

Advertisement

ओबामा ने क्या कहा था?

दरअसल मिशिगन की एक रैली में बराक ओबामा ने ट्रंप के सोने के प्रति झुकाव और घर की सजावट के जुनून का मजाक उड़ाया था. ओबामा ने कहा था, 'इतने सोने का क्या चक्कर है? मेरा मतलब है कि उन्होंने व्हाइट हाउस को ऐसा बना दिया है जैसे सद्दाम हुसैन ने कोई चीजकेक फैक्ट्री खोल दी हो.'

ओबामा ने ये भी कहा कि देश में महंगाई और आम जनता का खर्च कम करने के बजाय ट्रंप अपना ध्यान वाशिंगटन के रेस्तरां और इमारतों के रेनोवेशन पर लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मिड टर्म इलेक्शन पर जंग! ट्रंप ने फ्लोरिडा में डाला वोट, ओबामा बोले- क्रूर और असभ्य हैं अमेरिकी प्रेसिडेंट

ओबामा के इस तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोमवार को वाशिंगटन स्थित चीजकेक फैक्ट्री रेस्तरां का दौरा किया. वहीं, ओबामा पर पलटवार करते हुए बेसेंट ने कहा था कि ओबामा शिकागो में अपनी प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी बना रहे हैं, जो स्टार वॉर्स के खलनायक 'डार्ट वाडर की कब्र' जैसी दिखाई देती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »