'शी जिनपिंग 100% सही थे...' ट्रंप का बाइडन पर बड़ा हमला, बोले- 4 साल में अमेरिका बर्बाद

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पोस्ट में कहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अमेरिका को ढलता हुआ देश कहना सही था और इसका कारण बाइडेन का कार्यकाल है. ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन की नीतियों की आलोचना की और अपने कार्यकाल को अमेरिका की मजबूती का दौर बताया.

Advertisement
चीन के साथ बेहतर रिश्तों की उम्मीद में डोनाल्ड ट्रंप. (Photo: White House) चीन के साथ बेहतर रिश्तों की उम्मीद में डोनाल्ड ट्रंप. (Photo: White House)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:53 AM IST

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर तीखी बयानबाजी देखने को मिली है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका को 'ढलता हुआ देश' कहा था. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर साफ लिखा कि जिनपिंग की यह बात '100% सही' थी. ट्रंप का कहना है कि जो बाइडन के चार साल के शासन ने अमेरिका को ऐसा नुकसान पहुंचाया है जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल है.

Advertisement

ट्रंप के मुताबिक, जिनपिंग का इशारा उस नुकसान की तरफ था, जो अमेरिका को जो बाइडेन के चार साल के कार्यकाल में हुआ. उन्होंने कहा कि उस दौरान अमेरिका को खुली सीमा नीति, ऊंचे टैक्स, DEI नीतियों, पुरुषों का महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने, खराब व्यापार समझौतों और बढ़ते अपराध जैसी समस्याओं से भारी नुकसान हुआ.

ट्रंप बोले- मेरे आते ही बदल गई तस्वीर

हालांकि, ट्रंप ने यह भी दावा किया कि जिनपिंग का वह बयान उनके अपने कार्यकाल के बारे में नहीं था. उनके मुताबिक, पिछले 16 महीनों में अमेरिका ने तेजी से सुधार किया है. ट्रंप ने गिनाया कि कैसे शेयर बाजार अब रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर है, नौकरियां बढ़ी हैं और देश में भारी विदेशी निवेश आया है. उन्होंने बताया कि जिनपिंग ने खुद उन्हें इन बड़ी सफलताओं के लिए बधाई भी दी है.

Advertisement

अपने पोस्ट में ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अमेरिका अब फिर से आर्थिक और सैन्य रूप से मजबूत हो चुका है. उन्होंने वेनेजुएला और ईरान से जुड़े सैन्य कदमों का जिक्र करते हुए अपनी सेना को दुनिया में सबसे ताकतवर बताया. ट्रंप का मानना है कि भले ही दो साल पहले अमेरिका एक गिरता हुआ देश था, लेकिन आज वह दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है. ट्रंप ने यह उम्मीद भी जताई कि आने वाले समय में अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और बेहतर होंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement