'इस कदर बेइज्जती, इतने निकम्मे...', भारत से हार के बाद बिफरी पाकिस्तानी एंकर

भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम के हार के बाद सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम चौतरफा आलोचनाओं से घिर गई है. पाकिस्तानी न्यूज एंकर हुदा शाह अपनी टीम पर इतना भड़कीं, कि खिलाड़ियों को निकम्मा तक कह दिया.

Advertisement
पाकिस्तानी टीम पर भड़कीं हुदा शाह (Photo: Screengrab/X) पाकिस्तानी टीम पर भड़कीं हुदा शाह (Photo: Screengrab/X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला गया. आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस बहुप्रतीक्षित मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 175 रन बनाए और फिर 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टी को 114 पर समेट दिया.

Advertisement

एकतरफा अंदाज में भारत की इस जीत के बाद पाकिस्तान में भी सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम की आलोचना हो रही है. पाकिस्तानी न्यूज एंकर हुदा शाह ने पाकिस्तानी टीम के इस प्रदर्शन को बेशर्मी की हद बताया है. हुदा शाह का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहते सुनीं जा रही हैं कि हारना आपने था ही, थोड़ा सा चेज कर लेते, थोड़ी सी मेहनत कर लेते.

उन्होंने कहा कि किस चीज की आपने प्रैक्टिस की है. हुदा ने कहा कि बहुत खबरें आ रही थीं, बैटिंग की प्रैक्टिस हुई है, बॉलिंग की प्रैक्टिस हुई है, खे प्रैक्टिस की है इन्होंने. उन्होंने कहा कि इन्तेहां इम्बैरेसमेंट हो रही है. हमें पहले ही लग रहा था कि बेइज्जती बहुत बुरी होनी है. हुदा शाह ने कहा कि इस कदर बेइज्जती, मतलब इतने निकम्मे प्लेयर्स.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप मैच में रौंदा, खुश हुए सेलेब्स, अजय देवगन बोले- क्या खेला है...

हुदा शाह ने कहा कि इससे तो अच्छा था कि हम ये फैसला ही वापस नहीं लेते खेलने का. कम से कम इस बेइज्जती से तो बच जाते. गौरतलब है कि पाकिस्तान ने विश्व कप से पहले बॉयकाट की धमकी दी और फिर ये ऐलान किया था कि भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे. बाद में पाकिस्तान ने यू-टर्न लिया और भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम मैदान में उतरी.

यह भी पढ़ें: भारत से बुरी तरह पिटने के बाद छलका पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का दर्द, हार का ठीकरा किस पर फोड़ा?

इस मैच को लेकर उस्मान तारिक को ट्रंप कार्ड बताया जा रहा था, लेकिन सूर्य कुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के आगे पाकिस्तान का कोई दांव नहीं चला. बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने भी भारत की जीत के बाद यह कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने ठोका था, अब क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान को हमारे खिलाड़ियों ने ठोका. आखिर बाप तो बाप होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement