पाकिस्तान में जुमे की नमाज के वक्त आत्मघाती हमला, धमाके में 23 की मौत

असिस्टेंट पॉलिटिकल एजेंट नावेद अकबर ने इस हमले की पुष्टि की है. नावेद अकबर ने यह भी जानकारी दी कि घायलों को बजौर एजेंसी, चरसद्दा और पेशावर के अस्पतालों में भेजा गया है.

Advertisement
हमलावर ने मस्जिद के बरामदे पर खुद को उड़ाया हमलावर ने मस्जिद के बरामदे पर खुद को उड़ाया

प्रियंका झा

  • पेशावर,
  • 16 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:57 PM IST

उत्तरी-पश्चिमी पाकिस्तान में शुक्रवार को नमाज के वक्त आत्मघाती हमले में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है. यह धमाका मोहमंद एजेंसी तहसील की मस्जिद में हुआ. धमाके में 29 अन्य लोग घायल हुए हैं.

स्थानीय अखबार 'द डॉन' के मुताबिक असिस्टेंट पॉलिटिकल एजेंट नावेद अकबर ने इस की पुष्टि की है. नावेद अकबर ने यह भी जानकारी दी कि घायलों को बजौर एजेंसी, चरसद्दा और पेशावर के अस्पतालों में भेजा गया है.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ने मस्जिद के बरामदे में खुद को उड़ा लिया. हमले के बाद से सुरक्षाकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement