फिर डोनाल्ड ट्रंप के लिए धड़का पाक PM शहबाज शरीफ का दिल, बोले- एक नोबेल तो बनता है

PAK पीएम शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की वकालत की है. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने दक्षिण एशिया में शांति बढ़ाने और भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में अहम भूमिका निभाई. पाकिस्तान ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया था.

Advertisement
शहबाज शरीफ ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की वकालत की है. (File Photo-ITG) शहबाज शरीफ ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की वकालत की है. (File Photo-ITG)

aajtak.in

  • इस्लामाबाद,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की वकालत की है. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने दक्षिण एशिया में शांति बढ़ाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई. उनके मुताबिक, ट्रंप के समय पर किए गए प्रयासों से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में मदद मिली.

शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. ट्वीट में उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया था. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार क्षेत्र में शांति बनाए रखने और संघर्ष रोकने के ट्रंप के प्रयासों को सही पहचान मिलेगी.

Advertisement

भारत-पाकिस्तान सीजफायर का किया जिक्र

शहबाज शरीफ ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि ट्रंप के हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने और सीजफायर कराने में मदद मिली. उन्होंने कहा कि यह सीजफायर अब तक कायम है. पाकिस्तानी पीएम ने ट्रंप के प्रयासों को दक्षिण एशिया में शांति बढ़ाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संघर्ष रोकने के लिए किए गए प्रयासों को पहचान मिलनी चाहिए.

शहबाज शरीफ ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया था. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार ट्रंप को उनके शांति प्रयासों के लिए उचित सम्मान मिलेगा. शहबाज शरीफ ने अपनी पोस्ट में ट्रंप को टैग करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने और संघर्ष रोकने के उनके प्रयासों को इस बार सही पहचान मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

पाक पीएम पहले भी कई बार ट्रंप के लिए पीस पुरस्कार की मांग कर चुके हैं. खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कई बार खुद को नोबेल शांति पुरुस्कार का हकदार बताया है. हालांकि, ट्रंप के शांति प्रयासों को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं, उन्हें यह पुरस्कार मिलना चाहिए. उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को खत्म कराने का दावा किया है. 

लेकिन मध्य पूर्व में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया है. ईरान के साथ अमेरिका का संघर्ष जारी है. दोनों देशों के बीच बातचीत की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन अब तक स्थायी समझौता नहीं हो सका है. गाजा में भी संघर्षविराम के बावजूद हिंसा जारी रहने की खबरें सामने आती रही हैं. 

यह भी पढ़ें: 'जीनियस और मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन हैं एलन मस्क', ट्रंप ने दिया मेडल

भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर भी ट्रंप के दावे पर भारत का रुख अलग रहा है. भारत ने संघर्ष रोकने में अमेरिकी मध्यस्थता की भूमिका के दावे को खारिज किया है.  ऐसे में ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की शहबाज शरीफ की अपील के बीच उनके शांति प्रयासों और उनके नतीजों पर बहस जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »