'जीनियस और मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन हैं एलन मस्क', ट्रंप ने दिया मेडल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को नेशनल मेडल ऑफ साइंस से सम्मानित करते हुए मॉडर्न-डे थॉमस एडिसन बताया. ट्रंप ने कहा कि वे जीनियस और राष्ट्रीय धरोहर हैं.

Advertisement
मस्क को मेडल देते हुए ट्रंप ने कहा- वह एक दिग्गज हैं. (Photo: Reuters) मस्क को मेडल देते हुए ट्रंप ने कहा- वह एक दिग्गज हैं. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:24 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क को 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस' से सम्मानित किया. उन्होंने एलन मस्क को 'मॉडर्न-डे थॉमस एडिसन' बताया और उन्हें दिग्गज, जीनियस और राष्ट्रीय धरोहर भी कहा. बता दें, थॉमस एडिसन एक महान आविष्कारक थे. बिजली के बल्ब की खोज उनकी सबसे बड़ी खोज मानी जाती है.

मस्क को मेडल देते हुए ट्रंप ने कहा, 'वह एक दिग्गज हैं. वह एक जीनियस हैं. उनके जैसा कोई नहीं है.' उन्होंने स्पेसएक्स प्रमुख की तुलना अमेरिकी आविष्कारक थॉमस एडिसन से भी की. इसके साथ स्पेसएक्स और स्टारलिंक में उनके योगदान की सराहना की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'डींग नहीं हांक रहा, मैंने आठ वॉर सेटल किए हैं...', ट्रंप ने फिर की नोबेल पीस प्राइज की अपील

ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी में 'यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस' में आयोजित 'ए न्यू गोल्डन एज' समिट के दौरान गुरुवार को मस्क को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने स्पेस टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और अन्य क्षेत्रों में मस्क के काम की तारीफ की. ट्रंप प्रशासन ने इस संस्थान का नाम बदलकर 'डोनाल्ड जे. ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस' कर दिया है.

ट्रंप ने गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन, एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग और एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेस की CEO लिसा सु को भी 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस' दिया. माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला और डेल टेक्नोलॉजीज के CEO माइकल डेल को 'नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन' से सम्मानित किया गया.

ट्रंप ने इन छह टेक्नोलॉजी लीडर्स को 'राष्ट्रीय धरोहर' बताया और कहा कि यह समारोह अमेरिकी विज्ञान और टेक्नोलॉजी के लिए एक अहम क्षण है. ट्रंप ने कहा कि यह विज्ञान और टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा दिन है. उन्होंने आगे कहा कि सम्मानित होने वाले ये लोग इतिहास के पन्नों में दर्ज होंगे.

Advertisement

बता दें, ट्रंप ने बार-बार कहा है कि अमेरिका को AI डेवलपमेंट में अपनी लीडरशिप बनाए रखनी चाहिए, और उन्होंने ऐसे नियमों का विरोध किया है जो उनके मुताबिक टेक्नोलॉजिकल ग्रोथ को धीमा कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »