जहां बांटी जा रही थी मानवीय मदद, रूस ने यूक्रेन में वहीं बरसाए बम... यूक्रेन में अब तक 53 की मौत

जापोरिज्जिया के कोमिशुवाखा गांव में मानवीय सहायता केंद्र पर रूसी हमले में मृतकों की संख्या 53 हो गई है. पांचवें दिन भी बचाव जारी है, जबकि संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि बमबारी अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के साफ उल्लंघन की ओर इशारा करती है.

Advertisement
रूसी हमले के बाद यूक्रेन में सर्च ऑपरेशन चल रहा है. (Photo- X/@ZelenskyyUa) रूसी हमले के बाद यूक्रेन में सर्च ऑपरेशन चल रहा है. (Photo- X/@ZelenskyyUa)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी जापोरिज्जिया इलाके में रूस की बमबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है. सोमवार को रूस ने यहां मानवीय सहायता बांटने वाले एक केंद्र को निशाना बनाया था. इस हमले को इस साल आम नागरिकों पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है. इलाके के कार्यवाहक गवर्नर मिखाइलो सेमिकिन ने शुक्रवार को टेलीग्राम पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी.

Advertisement

गवर्नर ने बताया कि कोमिशुवाखा गांव में हमले वाली जगह पर राहत और बचाव का काम पांचवें दिन भी जारी है. इससे पहले यूक्रेन की इमरजेंसी सर्विस ने मृतकों की संख्या 50 बताई थी. एजेंसी के मुताबिक, मुश्किल हालात और रूस के दोबारा हमले के लगातार खतरे के बावजूद बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 'रूस-यूक्रेन विवाद सुलझने के करीब', ट्रंप ने फिर किया शांति समझौते का दावा

कहां हुआ था हमला?

यह हमला अग्रिम मोर्चे के पास बसे कोमिशुवाखा गांव में एक पुराने स्कूल की इमारत पर हुआ था. इस इमारत का इस्तेमाल भूमिगत शेल्टर के तौर पर किया जा रहा था. यहां स्थानीय लोगों को हर हफ्ते मानवीय सहायता भी बांटी जाती थी. हमले के वक्त नागरिक इसी जगह पर मौजूद थे.

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और पुलिस के मुताबिक, रूस ने पहले हमले के बाद दोबारा बमबारी की. इसे 'डबल टैप' हमला बताया गया है. अधिकारियों का दावा है कि इसके बाद नौ और भारी हथियार गिराए गए. इनमें करीब तीन टन का एफएबी ग्लाइड बम भी शामिल था, जिसमें लगभग 1.4 टन विस्फोटक था. इन हमलों में भूमिगत शेल्टर को निशाना बनाया गया.

Advertisement

रूस ने सैन्य ठिकाने पर हमले का किया दावा

यूक्रेन के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि रूसी सेना को पता था कि इस जगह पर आम नागरिकों को सहायता दी जाती है. वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि हमला इलाके में मौजूद यूक्रेनी सैन्य इकाइयों पर किया गया था और इसमें 25 सैनिक मारे गए. रूस ने जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाने के आरोपों से इनकार किया.

यह भी पढ़ें: युद्धविराम के लिए रूस-यूक्रेन ने किए समझौते, मेलानिया ट्रंप बोलीं- दोनों देशों ने मेरा साथ दिया

संयुक्त राष्ट्र के यूक्रेन मानवाधिकार मिशन ने भी हमले की आलोचना की है. उसका कहना है कि यह बमबारी अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के स्पष्ट उल्लंघन की ओर इशारा करती है. मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है और मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »