बिहार की राजधानी पटना में पुलिस एनकाउंटर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दानापुर के अनुमंडल अस्पताल के बाहर परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया. पुलिस की मुठभेड़ में तीन कथित अपराधियों की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया. अस्पताल परिसर के बाहर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई और पत्थरबाजी की घटनाएं भी सामने आई हैं.