ट्रंप अपने मुंह मियां मिट्ठू! खुद को बताया सबसे महान राष्ट्रपति, ओबामा-बाइडन को फेलियर वाली लिस्ट में डाला

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर राष्ट्रपतियों की एक नई रैंकिंग शेयर की है. इसमें उन्होंने खुद को सबसे महान बताया है. इस रैंकिंग में ट्रंप ने ओबामा और बाइडन को असफल राष्ट्रपति की कैटेगरी में रखा है.

Advertisement
ट्रंप के ऑर्डर का डेमोक्रेट्स ने विरोध किया था. (Photo- ITG) ट्रंप के ऑर्डर का डेमोक्रेट्स ने विरोध किया था. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • वाशिंगटन,
  • 29 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को देश का सबसे महान राष्ट्रपति बताया है. ट्रंप ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर राष्ट्रपतियों की एक रैंकिंग शेयर की. इसमें उन्होंने खुद को सबसे ऊपर रखा. 

एक्स पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में ट्रंप के लिए द ग्रेटेस्ट नाम की अलग एक कैटेगरी बनाई गई है. इसमें सिर्फ उनका नाम है. वहीं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडन को फेलियर्स यानी असफल राष्ट्रपतियों की श्रेणी में रखा गया है.

Advertisement

ट्रंप की ओर से शेयर की गई पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपतियों को छह श्रेणियों में बांटा गया है. इनमें द ग्रेटेस्ट (सबसे महान), ग्रेट (महान), नियर ग्रेट (महान के करीब), एवरेज (औसत), बिलो एवरेज (औसत से नीचे) और फेलियर्स (नाकाम) शामिल हैं.

ट्रंप ने अब्राहम लिंकन, जॉर्ज वॉशिंगटन और फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट जैसे राष्ट्रपतियों को ग्रेट कैटेगरी में रखा है. इस लिस्ट में थॉमस जेफरसन, एंड्रयू जैक्सन और वुडरो विल्सन का भी नाम शामिल हैं. थियोडोर रूजवेल्ट, ग्रोवर क्लीवलैंड, जॉन एडम्स और जेम्स के पोल्क को नियर ग्रेट की कैटेगरी में जगह दी गई है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने कनाडा के इस लेक पर किया 'कब्जा', पास कर दिया ऑर्डर

कई राष्ट्रपतियों को बताया एवरेज

ट्रंप की रैंकिंग में बिल क्लिंटन को एवरेज कैटेगरी में रखा गया है. इस लिस्ट में जॉन क्विंसी एडम्स, जेम्स मोनरो, जेम्स मैडिसन और हर्बर्ट हूवर भी शामिल हैं. इसके अलावा कई अन्य पूर्व राष्ट्रपतियों को भी इसी श्रेणी में रखा गया है. बिलो एवरेज कैटेगरी में जॉन टायलर, केल्विन कूलिज, मिलर्ड फिलमोर, जकार टेलर, जेम्स बुकानन और फ्रैंकलिन पियर्स शामिल हैं.

Advertisement

ट्रंप की लिस्ट में जो बाइडन और बराक ओबामा को सबसे निचली फेलियर्स कैटेगरी में रखा गया है. इस कैटेगरी में उनके अलावा यूलिसिस एस ग्रांट, वॉरेन जी हार्डिंग और जिमी कार्टर भी शामिल हैं.

हालांकि इस रैंकिंग में कई बड़े नामों को जगह नहीं दी गई है. इनमें हैरी ट्रूमैन, ड्वाइट आइजनहावर, जॉन एफ कैनेडी, लिंडन जॉनसन, रिचर्ड निक्सन, गेराल्ड फोर्ड, रोनाल्ड रीगन और जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश शामिल हैं. 

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ट्रंप की ओर से शेयर की गई तस्वीर 1948 में LIFE मैगजीन में प्रकाशित राष्ट्रपति रैंकिंग का बदला हुआ रूप लगती है. उस समय अमेरिका के इतिहास के 55 विशेषज्ञों से सर्वे कराया गया था. मूल तस्वीर में पुराने राष्ट्रपतियों की रैंकिंग थी.

ट्रंप की पोस्ट में बाद के तीन डेमोक्रेटिक राष्ट्रपतियों को फेलियर्स में जोड़ा गया है. एक को एवरेज श्रेणी में रखा गया है. इसके अलावा ट्रंप का नाम सबसे ऊपर जोड़ा गया है.

ट्रंप ने इससे एक दिन पहले पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को लेकर भी एक पोस्ट शेयर की थी. इसमें उन्होंने अफगानिस्तान युद्ध को लेकर बुश के कार्यकाल पर निशाना साधा था. वहीं अपने ईरान युद्ध अभियान को सफलता के तौर पर पेश किया था.

यह भी पढ़ें: 'भूकंप की तरह करेंगे पलटवार', ट्रंप के 'इकोनॉमिक D-Day' की धमकी पर भड़का ईरान... तेल की सप्लाई रोकने की दी चेतावनी

Advertisement

इससे पहले जुलाई में भी ट्रंप ने कई पूर्व राष्ट्रपतियों पर अपनी राय दी थी. उन्होंने लिंडन जॉनसन को टफ कुकी और रोनाल्ड रीगन को हाई क्वालिटी बताया था. उन्होंने दोनों बुश राष्ट्रपतियों को मजाकिया अंदाज में द बुशिज कहा था. खास बात यह है कि इनमें से किसी को भी उनकी नई रैंकिंग में जगह नहीं मिली है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »