नेपाल में सियासी उठापटक जारी, ओली को हटा प्रचंड को चुना गया संसदीय दल का नेता

मंगलवार के दिन कम्युनिस्ट पार्टी (प्रचंड समर्थक) ने केपी ओली को पार्टी अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया था. साथ ही पार्टी ने उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्णय भी लिया था. बुधवार के दिन 66 साल के प्रचंड को कम्युनिस्ट पार्टी के संसदीय दल का नेता बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव कुमार ने प्रस्ताव रखा. संसदीय दल के नेता बनने के बाद पार्टी में प्रचंड का पलड़ा भारी होता नजर आ रहा है.

Advertisement
इस घटना के बाद सत्तारुढ़ पार्टी में प्रचंड का कद सबसे ऊपर हो गया है इस घटना के बाद सत्तारुढ़ पार्टी में प्रचंड का कद सबसे ऊपर हो गया है

सुजीत झा

  • दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:11 PM IST
  • संसद भंग होने के बाद से नेपाल में राजनीतिक संकट
  • प्रचंड और वर्तमान प्रधानमंत्री केपी ओली के बीच संघर्ष

नेपाल का सियासी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा खबरों के अनुसार नेपाल की सत्तारुढ़ पार्टी यानी कम्युनिस्ट पार्टी (प्रचंड समूह) ने केपी ओली को संसदीय दल के नेता पद से हटाकर पुष्प कमल दहल 'प्रचंड ' को नया संसदीय दल का नेता चुन लिया है. नेपाल की राजनीति में ये एक बहुत बड़ा घटनाक्रम है. इस घटना के बाद सत्तारुढ़ पार्टी में प्रचंड का कद सबसे ऊपर हो गया है.

Advertisement

केपी ओली जो फिलहाल तक नेपाल के प्रधानमंत्री थे उन्होंने पिछले दिनों देश की संसद को भंग करने की सिफारिश नेपाल के राष्ट्रपति से की थी. जिसके बाद राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी. इसके बाद से ही नेपाल में राजनीतिक संकट आया हुआ है. अब आगे नेपाल में अप्रैल-मई में फिर से चुनाव होने का संभावनाएं जताई जा रही हैं. हालांकि प्रचंड की कोशिश है कि पिछली संसद को ही दोबारा से बहाल किया जाए. केपी शर्मा ओली के इस फैसले का विरोध न केवल पार्टी के अंदर हो रहा है बल्कि पूरे देश में हो रहा है.

देखें- आजतक LIVE

बीते मंगलवार के दिन कम्युनिस्ट पार्टी (प्रचंड समर्थक) ने केपी ओली को पार्टी अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया था. साथ ही पार्टी ने उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्णय भी लिया था. 66 साल के प्रचंड को कम्युनिस्ट पार्टी के संसदीय दल का नेता बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव कुमार ने प्रस्तावित किया.

आपको बता दें कि नेपाल की सत्तारुढ़ पार्टी के अंदर ही अंदर प्रधानमंत्री केपी ओली को प्रचंड की तरफ से चुनौती मिल रही थी. पार्टी के वरिष्ठ नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड और उनके समर्थक प्रधानमंत्री केपी ओली पर तानाशाही ढंग से सरकार चलाने का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे थे. प्रचंड, अपनी ही पार्टी के प्रधानमंत्री ओली के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाने की भी तैयारी कर रहे थे. लेकिन केपी ओली ने अचानक ही राष्ट्रपति से सिफारिश करके संसद भंग करा दी.

Advertisement

ओली ने राष्ट्र के नाम संबोधन में अपने फैसले के लिए सफाई देते हुए कहा कि उन्हें अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना का पता चल गया था जिसके बाद वो संसद भंग करने के लिए मजबूर हो गए. ओली ने कहा, हमारी चुनी हुई सरकार को किनारे किया जा रहा था और हमें सुचारू रूप से काम नहीं करने दिया जा रहा था इसीलिए मैंने संसद को भंग कर दिया. ओली ने ये भी आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग लगाने की भी साजिश रची जा रही थी. इसलिए संसद भंग करने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »