G-20 समिट के लिए इटली जाएंगे पीएम मोदी, 29 अक्टूबर से शुरू होगा दौरा

कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी कम बार विदेशी दौरे पर गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी अब 29-31 अक्टूबर के बीच में इटली का दौरा करने वाले हैं. यह दौरा जी-20 समिट के लिए होगा. 

Advertisement
पीएम मोदी पीएम मोदी

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 11:09 PM IST
  • इटली के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
  • 29-30 अक्टूबर तक चलेगा यह दौरा

कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी कम बार विदेशी दौरे पर गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी अब 29-31 अक्टूबर के बीच में इटली का दौरा करने वाले हैं. यह दौरा जी-20 समिट के लिए होगा. 

जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर से शुरू होने वाला प्रधानमंत्री मोदी का इटली दौरा 31 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा, लेकिन इसके बाद वे ग्लास्गो के जाएंगे. 31 अक्टूबर को पीएम मोदी COP26 क्लाइमेट चेंज समिट के लिए ग्लास्गो जाएंगे. इसके बाद, एक नवंबर को फिर वह नई दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगे. इस बार की थीम  ‘People, Planet, Prosperity’ रखी गई है. 

Advertisement

जिन मुद्दों पर चर्चा होगी वो हैं- महामारी से कैसे उबरा जाए, पूरी दुनिया के स्वास्थ्य ढांचे को कैसे मजबूत किया जाए, क्लाइमेट चेंज और खाद्य सुरक्षा. इस दौरान पीएम मोदी भी कई बड़े नेताओं से मुलाकात करने जा रहे हैं. वे इटली के पीएम Mario Draghi से भी बातचीत करते दिख जाएंगे.

 

मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने अमेरिका का दौरा किया था, जहां उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन, उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की थी. इसके अलावा, क्वाड देशों की बैठक में भी पीएम मोदी शामिल हुए थे. 

अपनी तीन दिनों की अमरिकी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र आमसभा (UNGA) के 76वें सत्र को संबोधित किया था. इसमें उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर घेरा था. इसके अलावा, पीएम मोदी ने अमेरिका की पांच कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात कर उन्हें भारत में इन्वेस्ट करने का न्योता दिया था. 

Advertisement

वहीं, कोरोना महामारी में लंबे समय के बाद इस साल मार्च महीने में पीएम मोदी ने बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने के अवसर पर बांग्लादेश की यात्रा की थी. इस दौरान उनकी मुलाकात बांग्लादेश की शेख हसीना से भी हुई थी और कई अहम प्रोजेक्ट्स के भी ऐलान किए गए थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »