पाकिस्तान तालिबान के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि हाल ही में देश के पश्चिमोत्तर इलाके में अमेरिका द्वारा किए गए ड्रोन हमले में उसका डिप्टी चीफ खालिद महसूद उर्फ कमांडर सजना मारा गया है. उसकी मौत आठ फरवरी को हुए हमले में हुई थी.
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रवक्ता आजम तारिक महसूद ने कहा कि गुरुवार को उत्तरी वजीरिस्तान के सीमावर्ती गांव गोरवाक में समूह का डिप्टी चीफ खालिद महसूद मारा गया जिसे कमांडर सजना के नाम से भी जाना जाता था.
प्रवक्ता ने कहा कि अब कमांडर मुफ्ती नूर वली को समूह का डिप्टी चीफ नियुक्त किया है. तारिक ने कहा कि वली को मुल्ला फजलुल्ला का समर्थन प्राप्त है. पाकिस्तान तालिबान के सरगना फजलुल्ला के बारे में माना जाता है कि वह अफगानिस्तान में छिपा हुआ है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक का प्रमुख आतंकी रहा था और पाकिस्तानी और अमेरिकी सुरक्षा बलों को लंबे समय से उसकी तलाश थी. कराची के नौसेना अड्डे पर हुए हमले में उसका हाथ था. इसके अलावा 2012 में हुए बताया जाता है, जिसमें तालिबान ने करीब 400 कैदियों को फरार कराया था.
भारत सिंह