अवाम ईरान, तो मुनीर अमेरिका के साथ... पाकिस्तान में सड़कों पर चल रहीं गोलियां, हालात हुए खराब

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण हालात बिगड़़ते जा रहे हैं. पाकिस्तान के लोग खुलकर ईरान के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं. वहीं, सेना प्रमुख जनरल मुनीर अमेरिका के साथ है.

Advertisement
पाकिस्तान में बिगड़े हालात (Photo: ITG) पाकिस्तान में बिगड़े हालात (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

इजरायल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला बोल दिया. इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए. खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए इजरायल पर मिसाइलें दागीं और यूएई, बहरीन, कुवैत समेत मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

ईरान में जारी जंग के बीच पाकिस्तान, इराक समेत कई देशों में शिया समुदाय के लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं. खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में भी शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए. इस्लामाबाद, लाहौर जैसे प्रमुख शहरों से लेकर स्कार्दु तक, पाकिस्तान में प्रदर्शन उग्र और हिंसक हो गया.

Advertisement

हिंसक प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास के कार्यालयों में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में 35 लोगों की जान जा चुकी है. पूरे पाकिस्तान में खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका विरोधी प्रोटेस्ट के दौरान हुई हिंसा में यह मौतें हुई हैं.

पाकिस्तान में प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं. सड़कों पर गोलियां चल रही हैं और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. सुरक्षा हालात को देखते हुए पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने वीजा और अमेरिकी नागरिकों के लिए सर्विसेज की सभी अपॉइंटमेंट्स रद्द कर दिए हैं. दूतावास ने अमेरिकी कर्मचारियों से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है और अमेरिकी नागरिकों को भीड़भाड़ से बचने, अपने आसपास के हालात पर नजर रखने, सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

फूट-फूटकर रो रहे सेलेब्स

ईरान के सु्प्रीम लीडर खामेनेई की मौत को लेकर पाकिस्तान के सेलेब्स में भी शोक है. पाकिस्तान की फेमस टीवी होस्ट राबिया अनम लाइव शो में ही फूट-फूटकर रो पड़ीं. वहीं, पाकिस्तानी अभिनेत्री युमना जैदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि खामेनेई की मौत से उनको गहरा सदमा लगा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अब तक 35 पाकिस्तानियों की मौत... अमेरिकी दूतावासों पर 'चढ़ाई' के बीच जमकर बरसीं गोलियां

अमेरिका के साथ मुनीर

पाकिस्तान की अवाम जहां खुलकर ईरान के समर्थन में उतर आई है, वहीं सरकार और सेना अमेरिका के समर्थन में हैं. व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मेहमाननवाजी का लुत्फ ले चुका आतंकी देश पाकिस्तान का सेना प्रमुख आसिम मुनीर अमेरिका के साथ है.

यह भी पढ़ें: अपॉइंटमेंट्स रद्द, कर्मचारियों को न निकलने की सलाह... पाकिस्तान में हिंसक प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी दूतावास का फैसला

हालांकि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खामेनेई की मौत के बाद अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन को लेकर चिंता जताई है. पाकिस्तानी पीएम ने यह जरूर कहा कि युद्ध के दौरान भी राष्ट्र प्रमुखों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. हालांकि, शहबाज शरीफ ने अमेरिका या अमेरिकी कार्रवाई की निंदा करने, उल्लेख करने से परहेज किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »