PAK सांसद Aamir ने सुनाई 18 साल की सईदा से प्यार की कहानी, कहा- इसने मुझे दी है चौथी शादी की इजाजत

पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की नई नवेली दुल्हन दानिया ने कहा है कि उनके पति को चौथी शादी की इजाजत है. दानिया ने कहा कि वो दूसरे लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देतीं कि लोग क्या कह रहे हैं बल्कि जो आमिर कहते हैं, वही सुनती हैं.

Advertisement
पाक सांसद की पत्नी ने कहा है कि उनके पति को चौथी शादी की इजाजत है (Photo- Social Media) पाक सांसद की पत्नी ने कहा है कि उनके पति को चौथी शादी की इजाजत है (Photo- Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST
  • पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत ने पत्नी के साथ दिया इंटरव्यू
  • बताया कैसे हुई थी पहली मुलाकात
  • पत्नी बोलीं- दे दी है चौथी शादी की इजाजत

पाकिस्तान की पीटीआई के सांसद और लोकप्रिय टीवी होस्ट आमिर लियाकत हुसैन अपनी तीसरी शादी को लेकर पाकिस्तान में चर्चा का विषय बने हुए हैं. उन्होंने 49 साल की उम्र में 18 साल की लड़की सईदा दानिया शाह के साथ शादी की है. आमिर शादी के बाद से ही पाकिस्तानी मीडिया में भी छाए हुए हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी नई पत्नी के साथ एक स्थानीय टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया है जिसमें उनकी पत्नी कहती दिख रही हैं कि उन्होंने शादी के बाद ही आमिर को चौथी शादी की इजाजत दे दी है.

Advertisement

इंटरव्यू की शुरुआत में आमिर से पूछा गया कि वो दानिया से पहली बार कब मिले तो उन्होंने जवाब दिया, '28 मिनट की मुलाकात थी... कोई 28 दिनों का अफेयर नहीं था और न ही इससे पहले कोई बात हुई थी. मैं लोधरा गया था एक मिलाद के कार्यक्रम में. एक बड़ी फैमिली ने कार्यक्रम रखवाया था. वहां से मैंने जहांगीर तरीन साहब (पाकिस्तान के बड़े बिजनेसमैन और पीटीआई के नेता) को फोन भी किया था. उन्होंने मुझे अपने फार्महाउस पर बुलाया.'

आमिर ने आगे बताया, 'मिलाद के बाद हम लोधरन के पीर के घर गए. मैं उन्हें जानता नहीं था. मैंने उनसे अपनी कुछ निजी बातें बताईं. उन्होंने कहा कि ऐसी लड़की से हम आपकी शादी करा देते हैं, बस आपको देखना नहीं है. मैंने इन्हें फिर देखा ही नहीं. जब मैं उस लड़की से मिला तो वो दानिया थीं. जब ये थी तो इनके बारे में मुझे एक अजीबोगरीब बात पता चली. जब मैं इनसे मिला तो पता लगा कि जब ये बचपन में रोती थीं तो इनको आलिम ऑनलाइन (आमिर लियाकत का प्रसिद्ध टीवी शो) दिखाकर चुप किया जाता था.'

Advertisement

वहीं दानिया ने आमिर से मुलाकात को लेकर कहा, 'मुझे ऐसा लग नहीं रहा था कि ये सचमुच मेरे सामने हैं. मैं कंफ्यूज हो गई थी. मैंने कहा ये फेक है. हम बचपन से जिसके लिए पागल हैं वो अचानक से हमारे सामने आ जाए तो कैसा लगेगा?'

दानिया ने पूछा गया कि उनकी शादी को लेकर लोग तमाम तरह की बातें कर रहे हैं, वो कैसे हैंडल करतीं हैं तो जवाब में उन्होंने कहा कि वो लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देतीं और जो आमिर कहते हैं, बस उसे ही सुनती और मानती हैं. उन्हें टोकते हुए आमिर ने कहा, 'जो लड़की ये कह दे शादी के बाद कि मुझे बस आप मिल गए, अब चाहे आप जो करें, शादी कर लें फिर से... मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.'

दानिया ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'हां, मैंने इनको ये भी इजाजत दी कि अगर आपने शादी भी करनी है तो कर लें. मैंने इनको चौथी शादी की इजाजत दी है क्योंकि ये मेरा हक नहीं है न कि मैं इनको रोकूं. इनकी अपनी मर्जी, ये करें या न करें. अगर मैं इनको प्यार दूंगी तो ये मेरी तरफ रहेंगे. अगर नहीं दूंगी तो ये और शादी करेंगे.'

आमिर लियाकत की दूसरी पत्नी पाकिस्तानी अभिनेत्री टूबा आमिर ने सोशल मीडिया के जरिए जिस दिन तलाक दिया, उसके 24 घंटों के अंदर ही आमिर ने दानिया से बीते बुधवार को शादी रचा ली थी. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »