जिंदा जलाए जा रहे मुर्गे...इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी पर लगे सत्ता बचाने के लिए जादू टोने का आरोप

बुशरा बीबी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं. बुशरा बीबी उनकी अध्यात्मिक गुरु भी हैं. कहा जाता है कि इमरान खान बुशरा बीबी से पूछे बिना कोई फैसला नहीं लेते. विपक्ष पहले भी इमरान खान पर इस तरह के आरोप लगाता रहा है.

Advertisement
बुशरा बीबी इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं. बुशरा बीबी इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं.

aajtak.in

  • इस्लामाबाद,
  • 31 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST
  • फ्लोर टेस्ट से पहले चर्चा में इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी
  • विपक्ष ने लगाया जादू टोने का आरोप

पाकिस्तान में फ्लोर टेस्ट से पहले प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, विपक्ष का आरोप है कि इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा इमरान खान की कुर्सी को बचाने के लिए काला जादू कर रही हैं. यहां तक कि वे इमरान खान के घर पर जिंदा मुर्गा भी जला रही हैं. 

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को पिंकी पीरनी भी कहा जाता है. उन पर विपक्ष जादू टोना करने का आरोप लगा रहा है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नेता शहबाज शरीफ ने हाल ही में दावा किया है कि इमरान खान ने घर बनी गाला में टनों मीट जलाया जा रहा है. वहीं, नवाज शरीफ की बेटी मरयम ने आरोप लगाया था कि हमें पता है कि इमरान कान की सरकार को बचाने के लिए बनी गाला में जादू टोना किया जा रहा है. उधर, पीपीपी पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने कहा था कि पाकिस्तान में बिना बुशरा बीबी की मर्जी से कोई भी पोस्टिंग तक नहीं होती.  

Advertisement

शहबाज शरीफ ने लगाया बड़ा आरोप

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के भाई और अभी पीएम पद के विपक्षी दावेदार शहबाज शरीफ ने बुशरा बीबी पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि इमरान खान के बनी गला में कई टन मांस जलाया जा रहा है. उन्होंने कहा, यह दावा मैं पूरी जिम्मेदारी से कर रहा हूं. उन्होंने कहा, यह स्थिति है. इसके बावजूद इमरान खान रियासत ए मदीना को लेकर बयान दे रहे हैं. शरीफ ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान में लोग खाने के लिए मर रहे हैं, बच्चे दूध के लिए तरस रहे हैं. लेकिन बनी गाला में जादू टोने के लिए जिंदा मुर्गे जलाए जा रहे हैं. 

बुशरा बीबी पहले भी रह चुकी हैं चर्चा में

यह पहला मौका नहीं है, जब बुशरा बीबी चर्चा में आई हैं. बुशरा बीबी अध्यात्मिक गुरु हैं. उन पर पहले भी जादू टोने के आरोप लगते रहे हैं. पाकिस्तान में आरोप लगते रहे हैं कि इमरान खान उनसे पूछे बिना कोई भी फैसला नहीं करते. 

Advertisement

बुशरा बीबी को लेकर पाकिस्तान में कई तरह के दावे किए जाते हैं. बताया जाता है कि उनके पास दो जिन्न हैं, जो कोई भी भविष्यवाणी करने में उनकी मदद करते हैं. जो भी बुशरा बीबी की सलाह लेने आता है, उन्हें उन जिन्न के लिए मीट लाना पड़ता है. हालांकि, कभी भी इन अफवाहों की पुष्टि नहीं हुई है. 

इमरान खान भी कर चुके कई दावे

खास बात ये है कि इमरान खान 2019 में जब न्यूयॉर्क में जनरल असेंबली में जम्मू कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ बयान देकर आए थे, तब उनका पाकिस्तान में काफी स्वागत हुआ था. इस दौरान इमरान खान ने अपने समर्थकों के सामने अपनी पत्नी को धन्यवाद कहा था. उन्होंने कहा था कि मैं खासतौर पर बुशरा बीबी का धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने यूएम में कश्मीर पर मेरे भाषण के लिए काफी प्रार्थना की है. 

इमरान ने शादी से पहले नहीं देखा था चेहरा

इमरान खान ने शादी से पहले बुशरा बीबी का चेहरा तक नहीं देखा था. उन्होंने डेली मेल से बातचीत में कहा था कि मैंने जब तक शादी नहीं हुई, तब तक बुशरा बीबी का चेहरा नहीं देखा था. मैंने बिना चेहरा देखे, बुशरा बीबी को प्रपोज किया था. इमरान ने बताया था कि वे जब भी बुशरा बीबी से मिलते थे, तब वे अपना चेहरा ढके रहती थीं. उन्होंने बताया था कि उनके घर में रखी पुरानी फोटो से ही उन्होंने बुशरा बीबी के चेहरे का अंदाजा लगाया था. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »