>पापा ने कहा सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.
टीटू- बस तो आज कमरे मे सिगरेट जला कर रखूंगा.
सारे मच्छरों के फेंफड़े खराब कर दूंगा...
>टीचर- मेरे पापा काम पर गए हैं- इसका Future Tense बताओ?
स्टूडेंट- वो कल भी जाएंगे किसी के बाप में हिम्मत हो तो रोक के दिखाए...!
>चीकू सुबह-सुबह मंदिर गया...
बाबा- बेटा 10 रुपये दे दे...
चीकू ने 10 रुपये दे दिए...
बाबा- बाबा तुझसे खुश हुआ बच्चा, मांग क्या मांगता है?
चीकू- 20 रुपये दे दे.
बाबा बेहोश...
ऐसे ही और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
>रमेश- हैलो जान कैसी हो,
महिला- तू चिंटू बोल रहा है ना?
रमेश- अरे वाह, मेरी आवाज से ही पहचान लिया.
महिला- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है ना.
रमेश- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है.
महिला- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं,
रमेश- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
अरे बेवकूफ पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है...
>पिंकी बहुत तेजी से स्कूटी चला रही थी,
और उसने रेड लाइट क्रॉस कर दी..
ट्रैफिक पुलिस- स्कूटी साइड करो,
तुम्हारा चालान कटेगा.
पिंकी- सर मुझे माफ कर दो.
ट्रैफिक पुलिस- तुम्हे रेड लाइट नहीं दिखी थी क्या?
पिंकी- दिखी तो थी पर आप नहीं दिखे,
न जाने कहा छुप कर बैठे थे...
>डॉक्टर- तुम गटर में कैसे गिर गए?
शराबी- बदकिस्मती है क्या बताऊं..
गटर का ढक्कन खुला था, मुझे लगा
Social Distancing वाला गोला है.
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)