उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाके की खबर सामने आई है. इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' के एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस चेकपोस्ट को निशाना बनाया, जिसमें दो महिलाओं और दो बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए.
क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी खान मुबाशिर मलिक ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को 'अमन मेला' पुलिस चेकपोस्ट से टकरा दिया. उन्होंने कहा कि हमले में 12 लोगों की मौत हुई और 18 अन्य घायल हो गए.
धमाके के बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. एक बयान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), जिसे पाकिस्तान तालिबान के नाम से भी जाना जाता है, ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली.
अफ़गानिस्तान के साथ पाकिस्तान की सीमा के पास खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित डेरा इस्माइल खान में हाल के वर्षों में कई बार मिलिटेंट अटैक्स हुए हैं.
इस इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों को अक्सर निशाना बनाया जाता रहा है. इस महीने भी डेरा इस्माइल खान में सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं होती रही हैं, जिनमें पाकिस्तान-तालिबान से जुड़े हमले भी शामिल हैं.
aajtak.in