न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

भूकंप का केंद्र ते अनाउ शहर से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में था. यह इलाका फियोर्डलैंड जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल का प्रवेश द्वार माना जाता है. इधर, भारत के गुजरात के कच्छ जिले में भी गुरुवार को तीन मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए.

Advertisement
शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है. (Photo- Representational) शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है. (Photo- Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST

न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 आंकी गई. अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है. जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र ते अनाउ शहर से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में था. यह इलाका फियोर्डलैंड जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल का प्रवेश द्वार माना जाता है.

न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने लोगों से समुद्र तट और तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील की है. हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है.

Advertisement

वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) और जर्मनी के जियोसाइंस रिसर्च सेंटर (GFZ) ने इस भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की है. दोनों एजेंसियों के अनुसार भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर से अधिक गहराई में था.

गुजरात में तीन मिनट में दो झटके

इधर, भारत के गुजरात के कच्छ जिले में भी गुरुवार को तीन मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR), गांधीनगर के मुताबिक पहला झटका दोपहर 2:20 बजे 3.6 तीव्रता का था, जिसका केंद्र खावड़ा से 32 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था. इसके तीन मिनट बाद, 2:23 बजे 3.2 तीव्रता का दूसरा झटका आया, जिसका केंद्र धोलावीरा से 32 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर में दर्ज किया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »