भ्रष्टाचार मामले में नवाज पर फैसला आज, कोर्ट का सुनवाई टालने से इनकार

बताया जा रहा है कि अगर कोर्ट का फैसला नवाज शरीफ और मरियम शरीफ के खिलाफ जाता है तो उनके लिए अगले 12 साल तक जेल में ही रहना होगा.

Advertisement
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (फाइल) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (फाइल)

हमजा आमिर

  • इस्लामाबाद, पाकिस्तान,
  • 06 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. नवाज शरीफ और उनके परिवार पर चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों पर होने वाली सुनवाई को उन्होंने कोर्ट से एक हफ्ते तक टालने की अपील की थी. लेकिन कोर्ट ने इस अपील को सीधे तौर पर ठुकरा दिया है. कोर्ट आज दोपहर 12.30 के करीब ही फैसला सुना सकता है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि अगर कोर्ट का फैसला नवाज शरीफ और मरियम शरीफ के खिलाफ जाता है तो उनके लिए अगले 12 साल तक जेल में ही रहना होगा. साथ ही मरियम के लिए चुनाव लड़ना भी मुश्किल हो सकता है. आपको बता दें कि नवाज शरीफ पर पहले ही चुनाव लड़ने से बैन लगा हुआ है.

गौरतलब है कि उनके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं. शरीफ परिवार के वकील ने जवाबदेही अदालत में अर्जियां देकर एवेनफिल्ड भ्रष्टाचार मामले में फैसले की घोषणा में एक हफ्ते की देर करने की मांग की थी.

यह मामला में चार फ्लैट का मालिकाना हक रखने से जुड़ा है. शरीफ और उनकी बेटी मरियम की ओर से दायर याचिकाओं में उनके वकील ने पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी कुलसूम नवाज के खराब स्वास्थ्य का जिक्र किया है. वह लंदन के एक अस्पताल में भर्ती हैं, अर्जी के साथ एक मेडिकल रिपोर्ट संलग्न की गई है जिसमें कहा गया है कि कुलसूम गंभीर रूप से बीमार हैं.

Advertisement

गौरतलब है कि शरीफ की पत्नी को गले का कैंसर है, पिछले साल उनके इस बीमारी से ग्रसित होने का पता चला था जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ब्रिटेन ले जाया गया था. शरीफ परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई कर रहे जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद बशीर एवेनफिल्ड मामले में अदालत का फैसला लिखने के लिए अवकाश पर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »