मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नागरिकों के लिए हाई अलर्ट, हालात बिगड़े तो तुरंत निकलने की सलाह

मिडिल ईस्ट में अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. विदेश मंत्रालय ने लोगों से सतर्क रहने, यात्रा को लेकर सावधानी बरतने और हालात पर नजर रखने की सलाह दी है.

Advertisement
अमेरिकी सरकार ने जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट. (File Photo: Reuters) अमेरिकी सरकार ने जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट. (File Photo: Reuters)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:31 PM IST

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में रह रहे अपने सभी नागरिकों को बड़ी चेतावनी जारी की है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हालात कभी भी बदल सकते हैं, इसलिए जरूरत पड़ने पर तुरंत वहां से निकलने की तैयारी रखें. साथ ही, इस इलाके की यात्रा करने से पहले दोबारा सोचने की सलाह भी दी गई है.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में मौजूद सभी अमेरिकी नागरिक अतिरिक्त सतर्कता बरतें. विभाग के मुताबिक, अगर तनाव बढ़ता है तो लोगों को जल्द इलाके से निकलना पड़ सकता है. इसलिए पहले से तैयारी रखना जरूरी है. सरकार ने कहा है कि किसी भी नई सूचना पर तुरंत ध्यान दें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.

Advertisement

अमेरिका ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती है. कुछ एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने की योजना टाल दी है, जबकि कई रूट पर उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर कुछ इलाकों का एयरस्पेस भी बंद किया जा सकता है. ऐसे में यात्रियों से कहा गया है कि वे एयरलाइन और एयरपोर्ट से जुड़ी हर नई जानकारी पर नजर रखें.

यात्रा से पहले दोबारा सोचने की सलाह

अमेरिकी सरकार ने सिर्फ मिडिल ईस्ट में मौजूद लोगों को ही नहीं, बल्कि वहां जाने की योजना बना रहे नागरिकों को भी सावधान किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि फिलहाल मिडिल ईस्ट की यात्रा करने या इस इलाके से होकर गुजरने का फैसला सोच-समझकर लें. अगर यात्रा जरूरी हो, तो पहले उड़ानों की स्थिति जरूर जांच लें.

Advertisement

ईरान या उसका समर्थन करने वाले संगठन दुनियाभर में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकते हैं. मिडिल ईस्ट के अलावा, दूसरे देशों में बने अमेरिकी दफ्तरों, निजी कंपनियों, संस्थानों पर हमले की आशंका जताई गई है. इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »