कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन अटैक में एक भारतीय की मौत, लगभग 60 जख्मी

कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता डॉ. अब्दुल्ला अल-सनद ने बुधवार को बताया कि कुवैत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अटैक की घटना के बाद अब तक सरकारी अस्पतालों में 60 से ज्यादा जख्मी लोग आए हैं. 

Advertisement
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान ने ड्रोन हमला किया है. (Photo: ITG) कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान ने ड्रोन हमला किया है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

कुवैत अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए ईरान के हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है. कुवैत के अधिकारियों ने ये जानकारी दी है. इसके अलावा कुवैत में भारत के दूतावास ने भी इसकी पुष्टि की है. 

X पर एक पोस्ट में कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने आज कुवैत हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. 

Advertisement

दूतावास ने कहा कि वह शोक संतप्त परिवार के साथ-साथ इस घटना में घायल हुए लोगों को हर संभव सहायता और मदद पहुंचाने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ "करीबी तालमेल" बनाए हुए है. 

सरकारी समाचार एजेंसी KUNA के अनुसार नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही ने बताया कि बुधवार को ईरानी हमलों की चपेट में टर्मिनल वन के आने के बाद कुवैत ने हवाई यातायात निलंबित कर दिया. इन हमलों में जान-माल का नुकसान हुआ और हवाई अड्डे की सुविधाओं को भी क्षति पहुंची. 

भारतीय दूतावास ने मृतक भारतीय के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. 

कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता डॉ. अब्दुल्ला अल-सनद ने बुधवार को बताया कि कुवैत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाल ही में हुई घटना के बाद अब तक सरकारी अस्पतालों में 63 जख्मी लोग आए हैं. 

Advertisement

अल-सनद ने बताया कि घायलों को कई अस्पतालों में भर्ती किया गया था. इनमें फरवानिया अस्पताल में 34 मामले, जाबेर अस्पताल में 17, जहरा अस्पताल में 5, अल-अदान अस्पताल में 3, अल-अमीरी अस्पताल में 2, और अल-सबाह अस्पताल तथा मुबारक अल-कबीर अस्पताल में एक-एक मामला शामिल है.

उन्होंने आगे बताया कि सात जख्मी लोगों की तत्काल बड़ी सर्जरी की गई है, इसके अलावा कई छोटी सर्जरी भी हुई हैं. वहीं मेडिकल टीमें उन गंभीर मामलों पर लगातार नजर रख रही हैं जिन्हें गहन देखभाल या एडवांस ट्रीटमेंट की आवश्यकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »