किम जोंग उन का अनोखा अंदाज, बर्फीली पहाड़ियों में की घुड़सवारी

नॉर्थ कोरिया की स्टेट एजेंसी की तरफ से किम की कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं, जिनमें वह बर्फीली पहाड़ियों में घुड़सवारी करते नज़र आ रहे हैं. तस्वीरें रिलीज़ होने के साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं.

Advertisement
KCNA ने जारी की किम जोंग उन की तस्वीरें... KCNA ने जारी की किम जोंग उन की तस्वीरें...

aajtak.in

  • प्योंगयांग,
  • 16 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

  • किम जोंग उन की नई तस्वीरें आईं सामने
  • बएकदू पर्वत पर की घुड़सवारी
  • नॉर्थ कोरिया की एजेंसी ने दी हैं तस्वीरें

दुनिया को अपने परमाणु कार्यक्रमों से चौंकाने वाले और अमेरिका से लगातार दो-दो हाथ करने वाले नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन इन दिनों आराम के मूड में हैं. नॉर्थ कोरिया की स्टेट एजेंसी की तरफ से किम की कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं, जिनमें वह बर्फीली पहाड़ियों में घुड़सवारी करते नज़र आ रहे हैं. तस्वीरें रिलीज़ होने के साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं.

Advertisement

उत्तर कोरिया की कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी (KCNA) ने बुधवार को इन तस्वीरों को जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि किम जोंग उन ने इस सप्ताह नॉर्थ कोरिया के ऐतिहासिक बएकदू पर्वत (Paektu Mountain) का दौरा किया. इन पहाड़ियों का अपना एक राजनीतिक इतिहास भी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन ने सफेद घोड़े पर पहाड़ी पर चढ़ाई की और साल की पहली बर्फबारी का लुत्फ उठाया. इस पहाड़ी का एक राजनीतिक इतिहास भी है, यहां पर ही किम जोंग उन के पिता किम जोंग द्वितीय का जन्म हुआ था, जिन्होंने नॉर्थ कोरिया में अलग राजनीति की शुरुआत की थी.

किम जोंग उन की इस स्थान पर ये तीसरी विज़िट थी. कोरियन एक्सपर्ट का कहना है कि जब भी किम जोंग उन कोई बड़ा फैसला लेने वाले होते हैं तो वह इस जगह का दौरा करते हैं. इससे पहले वह यहां पर दिसंबर 2017 में आए थे, जिसके बाद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी.

Advertisement

आपको बता दें कि किम जोंग उन की इस तरह की तस्वीरें काफी कम आती हैं. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के दौरान भी किम जोंग उन अलग अंदाज में दिखे थे.

दो बार की बातचीत के बाद अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच आगे की बात नहीं बढ़ पाई थी. नॉर्थ कोरिया अमेरिका की शर्तें मानने के लिए तैयार नहीं था, जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत रद्द कर दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »