इजरायल ने भारतीय पीएम के सम्मान में इस फूल को दिया 'मोदी' नाम

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद पीएम मोदी के साथ फ्लॉवर फार्म का दौरा किया. इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में इजरायली क्रायसेंथेमन फूल को 'मोदी' नाम दिया गया है.

Advertisement
फ्लॉवर फार्म में दोनों पीएम फ्लॉवर फार्म में दोनों पीएम

सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 7:33 AM IST

इजरायल की ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेल-अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर अपने स्वागत समारोह के बाद डैंजिगर फ्लॉवर फार्म पहुंचे, जहां इजरायली सरकार ने कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल हो रही उच्च तकनीक का प्रदर्शन किया.

ने खुद पीएम मोदी के साथ इस फार्म का दौरा किया. इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में इजरायली क्रायसेंथेमन फूल को 'मोदी' नाम दिया गया है.

Advertisement

दोनों नेताओं को फूलों की खेती के लिए इस्तेमाल किए जा रहे शोध तकनीक की जानकारी दी गई. उन्हें पौधों की कई किस्मों के बारे में बताया गया.

डैंजिगर फ्लॉवर फार्म का दौरा करने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कृषि क्षेत्र में इजरायल की तरक्की विश्व विख्यात है. कृषि क्षेत्र में नई तकनीक, शोध और नई पद्धतियां किसानों के लिए फायदेमंद होंगी.

इजरायल भले ही खेती कम करता हो पर टेक्नोलॉजी के रूप में इसकी एडवांस फ्री मार्केट इकोनॉमी है. इजरायल हीरे, उच्च प्रौद्योगिकी उपकरणों और फार्मास्यूटिकल्स का प्रमुख रुप से निर्यात करता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »