'हमारी जब्त संपत्ति छुई तो होर्मुज बंद कर देंगे', ईरान की दुनिया को सख्त चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि जंग में क्षतिग्रस्त जहाजों को ईरान की जब्त की गई संपत्तियों से मुआवजा दिया जाएगा. ऐसे में ईरान ने अपनी जब्त की गई संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर देशों को कड़ी चेतावनी दी है. ईरान ने कहा है कि अगर कोई देश या शिपिंग कंपनी इन संपत्तियों का इस्तेमाल करती है, तो उनके जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने नहीं दिया जाएगा.

Advertisement
ट्रंप ने ऐलान किया था कि वो जब्त ईरानी संपत्तियों से जहाजों को मुआवजा देगा. (Photo- Reuters) ट्रंप ने ऐलान किया था कि वो जब्त ईरानी संपत्तियों से जहाजों को मुआवजा देगा. (Photo- Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:28 PM IST

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच ईरान ने दुनिया भर के देशों और शिपिंग कंपनियों को बड़ी चेतावनी दी है. ईरान ने कहा है कि अगर किसी देश या कंपनी ने अमेरिका के जब्त किए गए ईरान संपत्ति का इस्तेमाल किया तो उसके जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने नहीं दिया जाएगा.

ईरान के शीर्ष सैन्य कमान मुख्यालय 'खातम अल-अंबिया' ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए ये चेतावनी दी है. दरअसल ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि ईरान जंग ते दौरान जिन जहाजों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें ईरान की जब्त संपत्तियों से मुआवजा दिया जाएगा.

Advertisement

ईरानी सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को पूरी तरह से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐलान किया है कि होर्मुज के असुरक्षित मार्ग से गुजरने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए जहाजों को ईरान की जब्त संपत्तियों से मुआवजा दिया जाएगा.' 

'होर्मुज से गुजरने की इजाजत नहीं देंगे'

जुल्फिकारी ने आगे कहा, 'हम इस अवैध कदम के नतीजों के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति को चेतावनी देते हैं. हम सभी देशों और कंपनियों को ये साफ कर देना चाहते हैं कि जो भी इस बहाने ईरान की जब्त संपत्ति का इस्तेमाल करेगा, ईरान के सशस्त्र बल उसके किसी भी जहाज को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की इजाजत नहीं देंगे.'

यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, दूतावास ने जारी किया बयान

Advertisement

तनाव कम करने में जुटा ओमान 

इस बीच, तेल व्यापार को सामान्य बनाने के लिए ओमान की कोशिशों जारी हैं. ओमान ने एक प्लान बनाया है जिसे खाड़ी देशों का समर्थन मिला है. इस प्लान के तहत तेहरान को होर्मुज का इस्तेमाल करने के लिए जहाजों से वॉलेंट्री फीस वसूलने की इजाजत दी जा सकती है, जिससे अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण ठप पड़े तेल व्यापार को राहत मिल सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »