US: टेक्सास में भारतीय युवा की धूम, कार्तिक नारलासेट्टी ने मेयर पद के लिए ठोकी ताल

भारतीय मूल के कार्तिक नारलासेट्टी अमेरिका में पूरी मेहनत से ताल ठोक रहे हैं. वे इस बार टेक्सास के हिल्स शहर में मेयर चुनाव लड़ेंगे. अगर वे 5 नवंबर को होने वाले इस चुनाव में जीत दर्ज करते हैं, तो वे न केवल हिल्स के सबसे युवा मेयर होंगे, बल्कि टेक्सास के पहले भारतीय वंशीय मेयर बनकर इतिहास रच देंगे.

Advertisement
अमेरिका के टेक्सास कार्तिक नारलासेट्टी ने मेयर पद के लिए ठोकी ताल अमेरिका के टेक्सास कार्तिक नारलासेट्टी ने मेयर पद के लिए ठोकी ताल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST

भारतीय मूल के कार्तिक नारलासेट्टी अमेरिका में पूरी मेहनत से ताल ठोक रहे हैं. वे इस बार टेक्सास के हिल्स शहर में मेयर चुनाव लड़ेंगे. अगर वे 5 नवंबर को होने वाले इस चुनाव में जीत दर्ज करते हैं, तो वे न केवल हिल्स के सबसे युवा मेयर होंगे, बल्कि टेक्सास के पहले भारतीय वंशीय मेयर बनकर इतिहास रच देंगे.

कार्तिक ने 19 अगस्त को अपने इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत की थी और उनका स्लोगन 'कोई बंद दरवाजा नहीं, सिर्फ खुली बातचीत' पहले से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है. उनके चुनावी वादों में सबसे अहम है- ट्रांसपरेंसी, समुदाय का जुड़ाव और सभी की भलाई है.

Advertisement

कार्तिक ने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रटगर्स यूनिवर्सिटी, अमेरिका में पढ़ाई की. अब वो यहां की डेमोक्रेटिक सिस्टम का हिस्सा बनकर अपने सपने को साकार करना चाहते हैं. उनका मानना है कि उनका भारतीय-अमेरिकी बैकग्राउंड उन्हें समुदाय के भीतर सांस्कृतिक अंतर को पाटने और विविधता का जश्न मनाने का अनूठा नजरिया देता है.

कार्तिक का वादा है कि अगर वो मेयर बने, तो हिल्स की सुरक्षा, तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर और कम्युनिटी एंगेजमेंट को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे. उनके मुताबिक-मेरा मकसद है कि हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे, और हिल्स का खास चरित्र बरकरार रहे.

उनका एजेंडा कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, तकनीकी बुनियादी ढांचे को उन्नत बनाना और ऐसे नीतियों पर काम करना है जो हिल्स की विरासत को संरक्षित रखते हुए इसे एक सुरक्षित और आधुनिक जगह बना सके.

Advertisement

समाज के लिए कुछ अच्छा करने की ललक

कार्तिक नारलासेट्टी ने वैश्विक स्तर पर रक्त दान की कमी को हल करने के लिए 'सोशलब्लड' नाम के प्लेटफार्म की स्थापना की है.  उन्होंने कई स्टार्टअप्स शुरू किए हैं जो विश्व स्तर पर जीवन को प्रभावित करते हैं. 

सोशलब्लड एक प्लेटफार्म है जिसका उद्देश्य रक्त दान की कमी को दूर करना है. यह एक ऐसा नेटवर्क है जो रक्त दाताओं और जरूरतमंद मरीजों को जोड़ता है.यह प्लेटफार्म लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है, ताकि वे रक्त दान की आवश्यकता के समय तेजी से सहायता प्राप्त कर सकें.

अमेरिका में कब है चुनाव
अमेरिका में चुनाव इस साल 5 नवंबर को होगा. इस दिन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के साथ-साथ विभिन्न राज्यों और नगर पालिकाओं के स्थानीय चुनाव भी होंगे, जिनमें टेक्सास के हिल्स शहर का मेयर चुनाव भी शामिल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement