लीबिया में केरल की नर्स और उसके बच्चे की मौत

नर्स सुनू सत्यन के पिता सत्यन नायर ने शनिवार को कहा कि उनकी बेटी सुनू और उसका डेढ़ साल का बच्चा कल घर में सोए थे, तभी एक विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में दोनों की मौत हो गई.

Advertisement
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर पुष्टि की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर पुष्टि की

प्रियंका झा

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST

लीबिया में काम कर रही एक भारतीय नर्स और उसके डेढ़ साल के बच्चे की बम धमाके में मौत हो गई. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट के जरिए इसकी पुष्टि कर दी है.

नर्स सुनू सत्यन के पिता सत्यन नायर ने शनिवार को कहा कि उनकी बेटी सुनू और उसका डेढ़ साल का बच्चा कल घर में सोए थे, तभी एक . इस विस्फोट में दोनों की मौत हो गई. कोट्टायम जिले के कोंडाडू से ताल्लुक रखने वाले नायर ने बताया कि सुनू के अज जाविया के जाविया मेडिकल सेंटर में काम करती थी. उसका पति विपिन कुमार मेल नर्स है और घटना के समय घर में मौजूद नहीं था. वह ड्यूटी पर था.

Advertisement

विदेश मंत्री ने ट्वीट में कहा कि 25 मार्च को नर्स सुनू सत्यन और उसका बच्चा अपने घर में थे. तभी एक रॉकेट उनके घर पर आ गिरा और दोनों की मौत हो गई. सुषमा स्वराज ने सभी भारतीयों से युद्ध क्षेत्र से जल्द से जल्द बाहर निकलने की भी अपील की है.

शव वापसी के लिए सरकार से गुहार लगाई
नर्स के पिता सत्यन नायर ने शवों को वापस लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है. उन्होंने सरकार को लिखे पत्र में कहा कि मुझे फोन से सूचना मिली कि मेरी बेटी और उसके डेढ़ साल के बच्चे की मौत एक बम विस्फोट में मौत हो गई है. नायर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी के सहकर्मियों और रिश्तेदारों से बस इतनी ही सूचना मिल पाई है. सरकार शवों को वापस लाने में उनकी मदद करे.

Advertisement

इस बीच केरल के गृहमंत्री रमेश चेन्नीतला ने कहा कि आठ या नौ लोग लीबिया में फंसे हैं और उन्हें वापस लाने की कोशिश जारी है. चेन्नीतला के मुताबिक केरल सरकार इस मुद्दे पर सतर्क है. केरल सरकार विदेश मंत्रालय और लीबिया में दूतावास से संपर्क में हैं. वहां फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »