'झील-नदियों पर जाने से पहले सतर्क रहें', कनाडा में भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

कनाडा में भारतीय नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के डूबने की घटनाओं को लेकर भारत सरकार ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. टोरंटो स्थित भारतीय कॉन्सुलेट ने सभी भारतीयों से पानी के आसपास सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के नियमों का पालन करने की सलाह दी है.

Advertisement
भारतीय कॉन्सुलेट ने लोगों को लाइफ जैकेट पहनने की सलाह दी. (Photo- Representational) भारतीय कॉन्सुलेट ने लोगों को लाइफ जैकेट पहनने की सलाह दी. (Photo- Representational)

प्रणय उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

कनाडा में भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के डूबने की घटनाएं बढ़ रही हैं. इन घटनाओं को देखते हुए भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. 

दूतावास ने सभी नागरिकों से पानी वाले इलाकों में बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है. दूतावास ने सार्वजनिक हित में ये सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं. पानी से जुड़े इन हादसों में भारतीय समुदाय के लोगों की जान जाने पर दूतावास ने गहरी चिंता जताई है. 

Advertisement

एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों और खासकर वहां पढ़ रहे इंटरनेशनल स्टूडेंट से अपील की गई है कि वो झीलों, नदियों, समुद्र तटों और दूसरे जलाशयों के आसपास जाते समय बहुत सावधानी बरतें.

लोकल अथॉरिटी के नियमों का करें पालन

दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वो कनाडा के स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों की ओर से जारी किए गए सभी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें. सुरक्षा के लिहाज से इस एडवाइजरी में लाइफ जैकेट पहनने पर भी जोर दिया गया है. दूतावास ने कहा है कि जहां भी जरूरी हो या स्थानीय प्रशासन की ओर से सिफारिश की गई हो, वहां लोग लाइफ जैकेट का इस्तेमाल जरूर करें.

यह भी पढ़ें: कनाडा में मारा गया शख्स निकला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैंडलर, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Advertisement

दूतावास ने इस बात पर भी जोर दिया है कि पानी के पास किसी भी तरह की बाहरी या मनोरंजक गतिविधियों के दौरान पहले से सुरक्षा उपाय करना बेहद जरूरी है. सावधानी बरतकर ही ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »