लंदन: भगोड़े माल्या के पास वकील की फीस तक के पैसे नहीं, निजी खर्च में भी किल्लत

नौबत तो यहां तक आ पहुंची है कि लंदन में विजय माल्या का केस लड़ रहे बैरिस्टर ने कह दिया है कि अगर उसे जल्द उसकी फीस न मिली तो वो अगली सुनवाई से केस लड़ना ही बंद कर देगा. बता दें कि अभी लंदन की अदालत ने विजय माल्या की संपत्तियों को अपनी निगरानी में रखा है.

Advertisement
विजय माल्या (फाइल फोटो-रायटर्स) विजय माल्या (फाइल फोटो-रायटर्स)

लवीना टंडन

  • लंदन,
  • 13 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST
  • 'अदालत से मांगे 1.5 मिलियन पाउंड'
  • बिना फीस वकील ने केस लड़ने से किया इनकार
  • अदालती खर्चे के लिए कोर्ट ने जारी किए 39 लाख

भारत के भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या को लंदन में पैसों की किल्लत हो गई है. भारत में ऐशो-आराम की जिंदगी जीने वाला और अरबों रुपयों के स्वामी माल्या को लंदन में हजार और लाख रुपये का हिसाब रखना पड़ रहा है. विजय माल्या की हालत ये हो गई है कि उसके पास अपने वकील को फीस देने के लिए पैसे नहीं हैं. उसके निजी खर्चों पर तो पूरी तरह से ही ब्रेक लग गया है. 

Advertisement

भारत की जांच एजेंसियों की सख्ती का सामना कर रहे विजय माल्या ने लंदन की हाई कोर्ट से कहा है कि उसकी फ्रांस की प्रॉपर्टी बेचने से जो पैसे मिले हैं उनमें से उसे 14 करोड़ रुपये रिलीज किए जाएं. 

नौबत तो यहां तक आ पहुंची है कि लंदन में विजय माल्या का केस लड़ रहे बैरिस्टर ने कह दिया है कि अगर उसे जल्द उसकी फीस न मिली तो वो अगली सुनवाई से केस लड़ना ही बंद कर देगा. बता दें कि अभी लंदन की अदालत ने विजय माल्या की संपत्तियों को अपनी निगरानी में रखा है. माल्या इन संपत्तियों को नहीं बेच सकता है, न ही इनके एवज में कर्ज ले सकता है. 

विजय माल्या की हालत देखते हुए लंदन की अदालत ने रहम दिखाया है. अदालत ने विजय माल्या के मुकदमे की फीस भरने के लिए 39 लाख रुपये रिलीज करने पर तैयार हो गया है. लेकिन अदालत ने उसके निजी खर्चों के लिए एक पैसा भी जारी नहीं किया है. अब इस मामले की सुनवाई आगामी शुक्रवार को होगी. 

Advertisement

बता दें कि विजय माल्या के खिलाफ न सिर्फ लंदन में बल्कि भारत में भी कई मुकदमे चल रहे हैं. इन मुकदमों में उसे अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ती है. 

बता दें कि 64 साल के विजय माल्या पर भारत के सरकारी बैंकों का हजारों करोड़ों रुपये बकाया है. विजय माल्या भारत से फरार होकर लंदन में शरण लिए है. भारत की एजेंसियां विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »