अमृतपाल सिंह के मुद्दे पर कनाडा की विदेश मंत्री ने दिया बयान, अब आया भारत का जवाब

अमृतपाल सिंह के मामले पर कनाडा की संसद में बोलते हुए कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने कहा था कि उनकी सरकार सिख समुदाय के सदस्यों द्वारा उठाई गई चिंताओं को दूर करना जारी रखेगी. उनकी इस टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है.

Advertisement
अमृतपाल सिंह फिलहाल फरार चल रहा है (Photo- Reuters) अमृतपाल सिंह फिलहाल फरार चल रहा है (Photo- Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 6:29 PM IST

पंजाब में खालिस्तान समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर चल रही कार्रवाई पर कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जॉली की टिप्पणी का भारत ने जवाब दिया है. भारत ने कहा है कि विदेशी लोगों से आग्रह है, वो सोशल मीडिया पर कुछ तत्वों द्वारा शेयर किए जा रहे गलत बयानों के झांसे में न आएं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'मैंने संसदीय चर्चा के संदर्भ में कनाडा की विदेश मंत्री की टिप्पणी देखी है. पंजाब में अधिकारी भगोड़े (अमृतपाल सिंह) को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं. पंजाब के संबंधित अधिकारी नियमित आधार पर उस ऑपरेशन के बारे में  जानकारी साझा कर रहे हैं. हम विदेशों में लोगों से आग्रह करेंगे कि वे सोशल मीडिया पर कुछ तत्वों द्वारा प्रसारित गलत और प्रेरित बयानों के झांसे में न आएं.'

Advertisement

क्या कहा था कनाडा की विदेश मंत्री ने

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने गुरुवार को सदन में भारतीय मूल के कनाडाई सांसद इकविंदर एस गहीर के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था, 'हम पंजाब की स्थिति से अवगत हैं और हम बहुत बारीकी से इस पर नजर रख रहे हैं. हम आशा करते हैं कि स्थिति बेहतर होगी. हम समुदाय (सिख समुदाय) के कई सदस्यों की चिंताओं को दूर करना जारी रखेंगे, आप हम पर भरोसा कर सकते हैं.'

प्रधानमंत्री ट्रूडो की टिप्पणी

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी बुधवार को सदन में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह के एक सवाल के जवाब में पंजाब की स्थिति पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, 'कनाडा पंजाब की स्थिति पर करीब से नजर बनाए है. हम उम्मीद करते हैं कि स्थिति जल्द सामान्य होगी.'

Advertisement

जगमीत सिंह ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर चल रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए 18 मार्च को कई ट्वीट किए थे. जगमीत सिंह ने आरोप लगाया कि भारत की सरकार अपने नागरिकों के अधिकारों का हनन कर रही है.

जगमीत सिंह ने लिखा, 'नागरिकों के अधिकारों का हनन हो रहा है और पंजाब में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. मैं नागरिक अधिकरों के हनन और बाहर रह रहे कनाडा के लोगों की सुरक्षा को लेकर जस्टिन ट्रूडो की लिबरल सरकार से बात कर रहा हूं कि वे भारतीय समकक्षों से बात करें और उनसे इस चिंता को साझा करें.' 

हालांकि, इस ट्वीट के बाद जगमीत सिंह का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »