कड़ी सुरक्षा के बीच शिफा हॉस्पिटल पहुंचे इमरान खान, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंच चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

Advertisement
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को शिफा अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी है पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को शिफा अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के फाउंडर इमरान खान को अदियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल के एक हिस्से को सब-जेल घोषित किए जाने की तैयारी है.

सूत्रों के मुताबिक, इस्लामाबाद पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल (IG) और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शिफा इंटरनेशनल अस्पताल पहुंचे. वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने IG को सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी. इमरान खान को अस्पताल शिफ्ट किए जाने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे.

Advertisement

अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए बाहर खड़े वाहनों को लिफ्टर की मदद से हटाया गया, ताकि रास्ते में किसी तरह की रुकावट न आए.

इमरान खान की बहन अलीमा खान पहुंचीं अदियाला जेल, नहीं मिली एंट्री

वहीं दूसरी तरफ इमरान खान की बहन अलीमा खान अदियाला जेल पहुंची थीं. उनके साथ चचेरे भाई कासिम खान भी मौजूद रहे. हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने उन्हें जेल के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया.

इससे पहले इमरान खान को अस्पताल शिफ्ट किए जाने की संभावना को देखते हुए पुलिस को अलर्ट पर रखा गया था. सुरक्षा योजना के तहत शिफा इंटरनेशनल अस्पताल के एक हिस्से को सब-जेल में तब्दील किया जाएगा. इससे संबंधित विचार-विमर्श पूरा होने के बाद चीफ कमिश्नर की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने की संभावना है.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने दो दिन पहले दिया था आदेश

इमरान खान को अस्पताल शिफ्ट करने की यह कार्रवाई पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई है. शीर्ष अदालत ने दो दिन पहले अधिकारियों को निर्देश दिया था कि पूर्व प्रधानमंत्री को मेडिकल जांच और इलाज के लिए अदियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल भेजा जाए.

सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और गृह मंत्री मोहसिन नकवी के बीच भी इमरान खान को अस्पताल शिफ्ट करने को लेकर बातचीत हुई थी. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन ने अस्पताल में जरूरी इंतजाम पूरे किए.

इमरान खान के अस्पताल पहुंचते ही इस्लामाबाद पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया. अस्पताल और आसपास वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

फिलहाल इमरान खान को अदियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल लाया जा चुका है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »