अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बड़े आर्थिक अभियान का ऐलान करते हुए उसके साथ कारोबार या मदद करने वाले देशों को चेतावनी दी है. इसके जवाब में भारत में ईरानी दूतावास ने विदेश मंत्रालय का बयान साझा किया. ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों को आर्थिक आतंकवाद और मानवता के खिलाफ अपराध बताया और कहा कि दबाव से उसकी आजादी, सम्मान तथा राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा का संकल्प कमजोर नहीं होगा.