फिनलैंड में हैदराबाद के लापता छात्र की मौत, परिवार ने हत्या की आशंका जताई

फिनलैंड में पढ़ाई कर रहे हैदराबाद के छात्र का शव दो महीने बाद समुद्र से मिला है. परिवार ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Advertisement
फिनलैंड में पढ़ाई करने गए हैदराबाद के छात्र मनिदीप रेड्डी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. (Photo: ITG) फिनलैंड में पढ़ाई करने गए हैदराबाद के छात्र मनिदीप रेड्डी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. (Photo: ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

फिनलैंड में पढ़ाई कर रहे हैदराबाद के 18 वर्षीय छात्र का शव दो महीने बाद समुद्र से मिला है. छात्र मई से लापता था. शव मिलने के बाद परिवार ने मौत पर सवाल उठाए हैं और हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. फिलहाल फिनलैंड की पुलिस मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है.

Advertisement

मृतक छात्र की पहचान हैदराबाद के हयातनगर निवासी गुज्जा मणिदीप रेड्डी के रूप में हुई है. वह फिनलैंड की लप्पेनरांटा-लाहती यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (LUT) में सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. वह 5 मई को हेलसिंकी के एक शॉपिंग मॉल में आखिरी बार देखा गया था. इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला.

दो महीने बाद समुद्र से मिला शव

करीब दो महीने तक चली लंबी तलाश के बाद हेलसिंकी के समुद्र से मणिदीप का शव बरामद हुआ. फिनलैंड में मौजूद भारतीय दूतावास ने ईमेल के जरिए छात्र के परिवार को इसकी जानकारी दी है. साथ ही वहां के स्थानीय अधिकारियों ने भी शव मिलने की आधिकारिक पुष्टि की है.

इस पूरे मामले में मनिदीप के परिवार की तरफ से पैरवी कर रहे के.एल.बी. कुमार ने स्थानीय पुलिस की तफ्तीश पर गंभीर सवाल उठाए हैं. परिजनों का आरोप है कि फिनलैंड के प्रशासन ने 29 मई के बाद से मनिदीप को लेकर किसी भी तरह की जानकारी देना बंद कर दिया था. उनका साफ कहना है कि लापता छात्र को ढूंढने के लिए शुरुआती जांच में भारी लापरवाही बरती गई. इसके अलावा परिवार को पूरा शक है कि मनिदीप की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है.

Advertisement

मनिदीप के माता-पिता ने अब केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है. इसकी मुख्य वजह यह है कि वे जल्द से जल्द फिनलैंड जाना चाहते हैं, ताकि बेटे के शव की पहचान कर सकें. साथ ही वे वहां के स्थानीय प्रशासन से मिलकर मौत की असली वजह जानना चाहते हैं. 
मौत की वजह अब भी साफ नहीं

फिलहाल फिनलैंड के अधिकारियों ने मौत की वजह का खुलासा नहीं किया है. अभी तक किसी तरह की आपराधिक साजिश या हत्या की पुष्टि भी नहीं हुई है. पुलिस छात्र के लापता होने और मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »