'नो बिग डील' से 'पूरी तबाही' तक... अपाचे हेलीकॉप्टर हमले पर क्यों बदले ट्रंप के तेवर?

ईरान ने अमेरिकी हेलीकॉप्टर पर हमला किया था, जिसे पहले ट्रंप ने मामूली बताया था. लेकिन अब उन्होंने जवाबी कार्रवाई की सख्त जरूरत जताई. ट्रंप ने चेताया है कि अगर अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया गया तो वो पूरी तबाही के साथ जवाब देंगे.

Advertisement
ट्रंप ने पूरी ताकत से हमले की चेतावनी दी है. (Photo: Reuters) ट्रंप ने पूरी ताकत से हमले की चेतावनी दी है. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग तेज हो गई है. अमेरिकी सेना के ईरान पर किए गए हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर भी बदले नजर आ रहे हैं. ट्रंप ने पहले तो इस घटना को मामूली बताया था, लेकिन अब ट्रंप का मूड आक्रामक नजर आ रहा है.

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी सेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया था. इस हमले को लेकर ट्रंप का शुरुआती रुख काफी नरम था. वो इस हमले पर ज्यादा कड़ा रुख अपनाकर तनाव नहीं बढ़ाना चाहते थे.

Advertisement

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में ट्रंप ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने के पक्ष में नहीं थे.  उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि पायलट ठीक हैं. ट्रंप ने इस हमले को लेकर कहा था कि 'ये कोई बड़ी बात नहीं थी.' 

ब्रीफिंग के बाद बदला फैसला

लेकिन, व्हाइट हाउस में हुई एक अहम सैन्य ब्रीफिंग के बाद ट्रंप का मूड अब पूरी तरह बदल गया है. इस बैठक के दौरान हेगसेथ और जनरल केन ने ट्रंप को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की सख्त सिफारिश की. इस ब्रीफिंग के बाद ट्रंप ने अपना इरादा बदल दिया.

ट्रंप ने बाद में कहा कि अमेरिका को इस हमले का जवाब हर हाल में देना चाहिए. उन्होंने पहले भी चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया गया, तो वो दोबारा युद्ध शुरू करने के बारे में सोचेंगे.

Advertisement

अमेरिकी सेना का हमला और ट्रंप की बड़ी चेतावनी

ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान पर आत्मरक्षा में हवाई हमले शुरू कर दिए. सेंटकॉम ने एक बयान जारी कर इन हमलों को ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई बताया. लेकिन ट्रंप इस 'बराबर की कार्रवाई' वाले शब्द से सहमत नहीं दिखे. उन्होंने देर रात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर टीवी शो 'The West Wing' का एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया.

इस क्लिप में सीरीज के मुख्य किरदार, राष्ट्रपति जोसैया बार्टलेट अपने सैन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक कर रहे हैं. इस सीन में राष्ट्रपति बार्टलेट अमेरिकी सैनिकों पर हुए एक हमले के खिलाफ प्रपोशनल सैन्य कार्रवाई करने के विचार को पूरी तरह खारिज कर देते हैं.

वो इस वीडियो में मशहूर डायलॉग बोलते हैं, 'अगर आप किसी अमेरिकी को मारते हैं, किसी भी अमेरिकी को, तो हम बराबर की प्रतिक्रिया के साथ वापस नहीं आते हैं. हम पूरी तबाही के साथ वापस आते हैं.'

यह भी पढ़ें: G7 Summit में हो सकती है मोदी-ट्रंप की मुलाकात, फ्रांस में द्विपक्षीय वार्ता मुमकिन

पूरी ताकत के साथ हमला करने की चेतावनी

ट्रंप ने ये वीडियो शेयर करके सीधे तौर पर अपनी ही सेना के प्रपोशनल एक्शन पर असहमति जताई है. इस वीडियो के जरिए ट्रंप ने ईरान और दुनिया को ये संदेश देने की कोशिश की कि वो किसी भी अमेरिकी संपत्ति या सैनिक पर हुए हमले के बदले सिर्फ बराबर की कार्रवाई करने में विश्वास नहीं रखते, बल्कि वो दुश्मन को पूरी तरह तबाह करने की ताकत और इरादा रखते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »