'गनमैन का इतिहास हिंसक था, सीक्रेट सर्विस को थैंक्यू...', व्हाइट हाउस के पास फायरिंग पर बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की घटना को लेकर सीक्रेट सर्विस का आभार जताया. उन्होंने कहा कि हमला करने वाले व्यक्ति का हिंसक इतिहास रहा है.

Advertisement
ट्रंप ने कहा- व्हाइट हाउस के गेट्स पर सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के साथ हुई गोलीबारी में गनमैन मारा गया. (Photo: White House) ट्रंप ने कहा- व्हाइट हाउस के गेट्स पर सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के साथ हुई गोलीबारी में गनमैन मारा गया. (Photo: White House)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

अमेरिका में वॉशिंगटन डीसी में प्रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स 'व्हाइट हाउस' के पास रविवार को गोलीबारी की घटना सामने आई. घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे. व्हाइट हाउस के नजदीक गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया.

जानकारी के मुताबिक, व्हाइट हाउस परिसर के बाहर करीब 25 गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं, जिससे हड़कंप मच गया. इस घटना की जानकारी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल ने भी सोशल मीडिया पर दी.

Advertisement

बता दें, व्हाइट हाउस पर हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान नेसिर बेस्ट नाम से हुई है. हमलावर की उम्र 21 साल बताई जा रही है. 

ट्रंप ने कहा-  'गनमैन का हिंसक इतिहास'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना के बाद सीक्रेट सर्विस टीम का आभार जताया. उन्होंने कहा, हमारी शानदार सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का धन्यवाद, जिन्होंने व्हाइट हाउस के पास एक गनमैन के खिलाफ तेज और पेशेवर कार्रवाई की. उस गनमैन का हिंसक इतिहास था और संभव है कि उसे देश की प्रिय इमारत को लेकर जुनून था.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस के गेट्स पर सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के साथ हुई गोलीबारी में गनमैन मारा गया. यह घटना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर शूटिंग के एक महीने बाद हुई है.

उन्होंने बताया कि भविष्य के सभी राष्ट्रपतियों के लिए वॉशिंगटन को सबसे सुरक्षित और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था वाला स्थान बनाना बेहद आवश्यक है. देश की राष्ट्रीय सुरक्षा इसकी मांग करती है.

Advertisement

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ने भी जताया आभार

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान क्वामे ममदानी ने कहा कि व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की खबर से वह बेहद स्तब्ध हैं और इस दौरान वे तुरंत कार्रवाई के लिए सीक्रेट सर्विस के प्रति आभार जताते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement