'गाजा का खून...', रमजान में इस मुस्लिम देश ने बनाया TV सीरियल, ट्रेलर पर मचा बवाल

रमजान से पहले गाजा युद्ध पर आधारित मिस्र के नए टीवी सीरियल 'साहब अल-अर्द' का ट्रेलर जारी होते ही विवाद खड़ा हो गया. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे "त्रासदी का व्यावसायीकरण" बताते हुए विरोध जताया, जबकि कुछ ने इसे मिस्र की छवि सुधारने की कोशिश करार दिया.

Advertisement
गाजा को लेकर मिस्र के एक टीवी चैनल ने सीरियल बनाई है. (Photo- Screengrab) गाजा को लेकर मिस्र के एक टीवी चैनल ने सीरियल बनाई है. (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:51 AM IST

मध्य पूर्व में रमजान के मौके पर प्रसारित होने वाले टीवी शोज को लेकर तैयारियां तेज हैं, लेकिन इस बार एक मिस्री सीरियल ने प्रसारण से पहले ही बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. गाजा युद्ध पर आधारित 15 एपिसोड की सीरीज 'साहब अल-अर्द' यानी "ओनर्स ऑफ द लैंड" का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.

सीरियल की कहानी गाजा पट्टी में भेजे गए एक मिस्री मेडिकल प्रतिनिधिमंडल के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें मशहूर अभिनेत्री मेन्ना शलबी एक इमरजेंसी डॉक्टर 'सलमा' की भूमिका निभा रही हैं, जबकि जॉर्डन के एक्टर अयाद नस्सार एक फिलिस्तीनी किरदार 'नस्र' के रूप में नजर आएंगे. ट्रेलर में धमाकों, अस्पतालों में घायलों, दरवाजे तोड़ते सैनिकों, फिलिस्तीनी पत्रकारों और राहत ट्रकों की झलकियां दिखाई गई हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: PHOTOS: गाजा में 3-मंजिला इमारत पर इजरायल का घातक एयरस्ट्राइक, कैमरे में कैद हुई खौफनाक तस्वीर

हालांकि, ट्रेलर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक यूजर ने लिखा, "गाजा कोई स्क्रिप्ट नहीं है, और उसका खून प्रमोशनल मटेरियल नहीं है." एक अन्य ने टिप्पणी की, "जिसने त्रासदी को टीवी सीरियल में बदला, वह कलाकार नहीं बल्कि नैतिक अपराध में भागीदार है."

कुछ लोगों ने समय पर सवाल उठाए. एक पोस्ट में कहा गया, "युद्ध अभी जारी है… और हम लाखों खर्च कर रहे हैं ऐसे कला पर जो कुछ हल नहीं करेगी… क्यों न ये रकम फिलिस्तीनियों को दान कर दी जाए?"

कई आलोचकों ने कलाकारों पर भी पाखंड का आरोप लगाया, यह कहते हुए कि वे पहले फिलिस्तीन के समर्थन में मुखर नहीं थे. वहीं कुछ ने इसे मिस्र की छवि सुधारने की कोशिश बताया.

Advertisement

एक फिलिस्तीनी यूजर ने लिखा, "जिन लोगों ने फिल्म बनाई, वही फिलिस्तीन के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर रोक लगाते हैं." फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा, "हमने उन्हें मरने और घिरने दिया, और फिर उनकी वीरता पर शो बना दिया."

यह भी पढ़ें: ईरान में क्या हो रहा है? US हमले की तैयारी, खामेनेई होर्मुज स्ट्रेट में कर रहे ताकत का प्रदर्शन- 10 अपडेट्स

यह सीरीज मिस्र के बड़े टीवी चैनल ON E द्वारा बनाई गई है, जो मिस्र की जनरल इंटेलिजेंस सर्विस के स्वामित्व में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैनल से इस विवाद पर प्रतिक्रिया मांगी गई है.

दिलचस्प बात यह है कि कुछ सरकार समर्थक सोशल मीडिया यूजर्स ने भी शो के बहिष्कार की मांग की है. उनका तर्क है कि मिस्री मीडिया को केवल घरेलू मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, न कि फिलिस्तीनी मुद्दे को प्रमुखता देनी चाहिए. रमजान के दौरान प्रसारण के लिए तैयार यह सीरियल अब केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि राजनीतिक और नैतिक बहस का केंद्र बन गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »