'SC के फैसले के बाद टैरिफ का क्या होगा, साफ-साफ बताओ', ट्रंप प्रशासन को EU की दो टूक

यूरोपीय संघ ने अमेरिका से पिछले साल हुए व्यापार समझौते की शर्तों का सख्ती से पालन करने की मांग की है. यूरोपियन कमीशन ने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अगर ट्रंप प्रशासन टैरिफ में कोई बढ़ोतरी करता है तो इसे स्वीकार नहीं करेंगे.

Advertisement
यूरोपियन कमीशन ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप प्रशासन से टैरिफ पॉलिसी पर स्पष्टता की मांग की. (Photo: AP) यूरोपियन कमीशन ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप प्रशासन से टैरिफ पॉलिसी पर स्पष्टता की मांग की. (Photo: AP)

aajtak.in

  • ब्रुसेल्स,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

यूरोपीय संघ (EU) ने स्पष्ट किया है कि वह अमेरिका द्वारा टैरिफ में किसी भी तरह की बढ़ोतरी स्वीकार नहीं करेगा. यूरोपियन कमीशन ने रविवार को कहा कि अमेरिका को पिछले साल हुए व्यापार समझौते की शर्तों का पूरी तरह पालन करना होगा. यह प्रतिक्रिया तब आई, जब अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर लगाए गए व्यापक टैरिफ को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया. यूरोपीय संघ में शामिल 27 सदस्य देशों की ओर से यूरोपियन कमीशन ही दूसरे देशों के साथ ट्रेड पॉलिसी तय करता है.

Advertisement

इस फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अस्थायी तौर पर सभी देशों पर 15% ग्लोबल टैरिफ लगा दिया. यूरोपियन कमीशन ने कहा कि ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उठाए जाने वाले कदमों पर 'पूर्ण स्पष्टता' देनी होगी. कमीशन के अनुसार, मौजूदा हालात 'निष्पक्ष, संतुलित और परस्पर लाभकारी' ट्रांसअटलांटिक ट्रेड के अनुकूल नहीं हैं. यूरोपियन कमीशन ने दो टूक कहा, 'समझौता, समझौता होता है' और उसका पालन होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: US To Halt Tariff Collections: कल से ट्रंप टैरिफ वसूली पर ब्रेक, US सुप्रीम कोर्ट ने बताया था गैरकानूनी

अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच पिछले साल हुए समझौते के तहत ईयू के अधिकतर वस्तुओं पर 15% टैरिफ तय हुआ था, जबकि कुछ उत्पादों- जैसे विमान और स्पेयर पार्ट्स पर 0 टैरिफ रखा गया था. बदले में यूरोपीय संघ ने कई अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ हटाए थे. अब सवाल है कि ट्रंप द्वारा घोषित नए 15% ग्लोबल टैरिफ क्या इस समझौते से ऊपर होंगे. अगर ऐसा हुआ, तो यूरोपीय संघ को मिली जीरो-टैरिफ छूट खत्म हो सकती है. 

Advertisement

ट्रेड पॉलिसी मॉनिटर 'ग्लोबल ट्रेड अलर्ट' के मुताबिक, इससे पूरे यूरोपीय संघ को 0.8 परसेंट पॉइंट का नुकसान हो सकता है, जबकि इटली पर 1.7 परसेंट पॉइंट का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है. यूरोपियन कमीशन ने कहा कि अनिश्चित टैरिफ वैश्विक बाजारों में भरोसा कमजोर करते हैं. इस बीच यूरोपीय संघ के ट्रेड कमिश्नर मारोस सेफकोविक ने शनिवार को अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर और कॉमर्स सेक्रेटरी  हॉवर्ड लुटनिक से इस मुद्दे पर चर्चा की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »