अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए 'फर्जी लूट' का खेल, FBI ने 11 भारतीयों को किया गिरफ्तार

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 11 भारतीयों पर वीजा धोखाधड़ी का आरोप लगा है. इन लोगों ने ग्रीन कार्ड पाने के लिए 'U-Visa' हासिल करने हेतु स्टोर्स में फर्जी डकैतियां करवाई थीं, ताकि वे खुद को अपराध का शिकार बता सकें.

Advertisement
अमेरिका में 11 भारतीयों पर वीज़ा धोखाधड़ी का आरोप (Photo-X) अमेरिका में 11 भारतीयों पर वीज़ा धोखाधड़ी का आरोप (Photo-X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 11 भारतीय नागरिकों पर वीजा धोखाधड़ी और साजिश रचने के गंभीर आरोप लगे हैं और इन्हें एफबीआई ने गिरफ्तार किया है. अमेरिकी संघीय अभियोजकों के अनुसार, इन लोगों ने 'U-Visa' और ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए दुकानों में 'फर्जी डकैती' (Staged Robberies) की साजिश रची थी.

आरोपियों ने अमेरिका के विभिन्न राज्यों (मैसाचुसेट्स, केंटकी, ओहायो) में कन्वीनिएंस स्टोर और शराब की दुकानों पर फर्जी हथियारबंद डकैतियां करवाईं. इसका मकसद स्टोर पर मौजूद क्लर्कों को खुद को 'हिंसक अपराध का शिकार' (Crime Victim) दिखाने का मौका देना था. 

Advertisement

अमेरिका के कानून के मुताबिक, 'U-Visa' उन लोगों को मिलता है जो किसी अपराध के शिकार हुए हों और जांच में पुलिस की मदद करें. यह वीजा आगे चलकर ग्रीन कार्ड पाने का रास्ता साफ कर देता है.

यह भी पढ़ें: साइबर अपराधियों पर कसा CBI का शिकंजा, FBI और इंटरपोल के साथ मिलकर 35 ठिकानों पर छापेमारी, अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का खात्मा

सीसीटीवी में कैद करवाते थे 'वारदात'
चार्जशीट के मुताबिक, डकैती के दौरान एक फर्जी 'लुटेरा' दुकान में घुसकर क्लर्क या मालिक को हथियार दिखाकर धमकाता और कैश रजिस्टर से पैसे लेकर फरार हो जाता था. यह पूरी 'वारदात' स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में कैद की जाती थी. 

लुटेरे के भागने के करीब 5-10 मिनट बाद पुलिस को फोन किया जाता था. इस पूरी सेटिंग के लिए 'पीड़ितों' ने मुख्य मास्टरमाइंड को पैसे दिए थे, जिसने बदले में स्टोर मालिकों को भी हिस्सा दिया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका के पूर्व सुरक्षा सलाहकार के घर FBI का छापा, भारत पर लगे टैरिफ के लिए की थी ट्रंप की आलोचना

गिरफ्तारी और सजा का प्रावधान
पकड़े गए आरोपियों में जितेंद्र कुमार पटेल (39), महेश कुमार पटेल (36), संजय कुमार पटेल (45), दीपिका बेन पटेल (40), रमेश भाई पटेल (52), अमिताभ बेन पटेल (43), रौनक कुमार पटेल (28), संगीता बेन पटेल (36), मिंकेश पटेल (42), सोनल पटेल (42) और मितुल पटेल (40) शामिल हैं.

इनमें से कुछ को मैसाचुसेट्स, ओहायो और केंटकी से गिरफ्तार किया गया है. वीजा धोखाधड़ी की साजिश के लिए इन्हें 5 साल तक की जेल और 2,50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक) के जुर्माने की सजा हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement