इंडोनेशिया में फिर कांपी धरती, सुबह-सुबह आया 7.4 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया के टेर्नेट के पास 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे सुनामी का खतरा पैदा हो गया. कंपन महसूस होने के बाद लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. तटीय इलाकों में चेतावनी जारी की गई है.

Advertisement
भूकंप से कांपी इंडोनेशिया की धरती (File Photo: ITG) भूकंप से कांपी इंडोनेशिया की धरती (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST

इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. मुल्क के पूर्वी हिस्से में स्थित टेर्नेट शहर के पास गुरुवार सुबह भूकंप के जोरदार झटकों से धरती कांप उठी. सुबह-सुबह आए 7.4 तीव्रता के इस भूकंप के बाद प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए. 

Advertisement

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि गुरुवार तड़के पूर्वी इंडोनेशिया के समुद्र में 7.4 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया.

इसके बाद, अमेरिका के एक मॉनिटरिंग सेंटर ने भूकंप के केंद्र से 1,000 किलोमीटर (621 मील) के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरों की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की.

सुनामी लहरों का खतरा...

USGS के मुताबिक, यह भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 6:48 बजे (बुधवार रात 22:48 GMT) मोलुक्का सागर में 35 किलोमीटर की गहराई पर आया. यह भूकंप टर्नेट नाम के एक छोटे से द्वीप के पास समुद्र में आया था.

हवाई स्थित पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा कि इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटीय इलाकों में भूकंप के केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई तीव्रता

उत्तरी सुलावेसी प्रांत के मनाडो शहर में मौजूद AFP के एक पत्रकार ने बताया कि भूकंप के झटकों से वह और शहर के अन्य लोग जाग गए और घबराकर घरों से बाहर की ओर भागे.

उन्होंने बताया, "मैं तुरंत जाग गया और अपने घर से बाहर निकल आया. लोग तुरंत ही घबराकर बाहर की ओर भागने लगे. पास में ही एक स्कूल है, और वहां के छात्र भी तेजी से बाहर की ओर भागे."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement