scorecardresearch
 
Advertisement

संसद मार्ग थाने के बाहर बवाल, दिल्ली पुलिस ने धरने पर बैठे पत्रकारों-यूट्यूबर्स को हटाया

संसद मार्ग थाने के बाहर बवाल, दिल्ली पुलिस ने धरने पर बैठे पत्रकारों-यूट्यूबर्स को हटाया

दिल्ली के संसद मार्ग (पार्लियामेंट स्ट्रीट) थाने के बाहर अपनी मांगों को लेकर रातभर प्रदर्शन कर रहे स्वतंत्र पत्रकारों और यूट्यूबर्स को दिल्ली पुलिस ने सुबह होते ही वहाँ से हटा दिया है. दरअसल, ये सभी प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि उनकी शिकायत पर तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए. हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी शिकायत को आगे की कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को क्राइम ब्रांच जाकर अपनी शिकायत के संबंध में हो रही कार्रवाई की जानकारी लेने को कहा था. इसके बावजूद वे रातभर थाने के बाहर ही धरने पर डटे रहे. इसके बाद सुबह पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें वहाँ से हटा दिया.

Advertisement
Advertisement