ट्रंप की धमकी, मैक्सिको अपने गंदे लोगों को संभाले वर्ना सेना भेज दूंगा

ट्रंप की टिप्पणी से यह पता चलता है कि वह दुनिया के नेताओं के साथ भी उसी स्वर में और रूखाई से बातचीत कर रहे हैं जैसा कि उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी रैलियों में किया था.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप

अमित कुमार दुबे

  • वॉशिंगटन,
  • 02 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के अपने समकक्ष को फोन कर धमकाते हुए कहा है कि अगर मेक्सिको की सेना अपने देश के 'गंदे लोगों' को काबू में करने के लिए कुछ और नहीं करेगी तो अमेरिका इस काम के लिए अपनी सेना भेजने के लिए तैयार है. ट्रंप ने अक्तूबर में हुई राष्ट्रपति पद की बहस में मेक्सिको के 'मादक पदार्थ तस्करों और बुरे लोगों' के लिये 'बैड होम्बर्स' (गंदे लोग) मुहावरे का इस्तेमाल किया था और अमेरिका को इनसे छुटकारा दिलाने का संकल्प जताया था.

Advertisement

'द एसोसिएट प्रेस' को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और मेक्सिको के के बीच शुक्रवार सुबह फोन पर हुई बातचीत के कुछ अंश मिले हैं. हालांकि इसमें इस बात का विस्तार से उल्लेख नहीं है कि ट्रंप 'गंदे लोग' शब्द का इस्तेमाल किन लोगों के लिए कर रहे हैं और ना इनमें उनकी इस टिप्पणी के लहजे और परिप्रेक्ष्य के बारे में स्पष्ट किया है. बातचीत के ये दुर्लभ और चौंकाने वाले अंश इस बात का खुलासा करते हैं कि नए की बंद दरवाजों के पीछे कूटनीति किस तरह की है.

ट्रंप की टिप्पणी से यह पता चलता है कि वह दुनिया के नेताओं के साथ भी उसी स्वर में और रूखाई से बातचीत कर रहे हैं जैसा कि उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी रैलियों में किया था. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने इस टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. की सरकार ने कहा कि यह विवरण सही नहीं था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement