ड्रग कार्टेल के खिलाफ ठुकराई मदद तो राष्ट्रपति शीनबाम पर भड़के ट्रंप, कहा- मैक्सिको को यही चला रहे

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम ने ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ सैन्य और रणनीतिक मदद के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है और कहा कि शीनबाम को ऐसा नहीं करना चाहिए था.

Advertisement
ट्रंप ने शीनबाम को चेतावनी दी. (Photo: Reuters) ट्रंप ने शीनबाम को चेतावनी दी. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:09 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ट्रंप ने शुक्रवार (13 मार्च) को कहा कि मैक्सिको में सक्रिय खतरनाक ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ लड़ाई में शीनबाम को उनकी मदद के प्रस्ताव को अस्वीकार नहीं करना चाहिए था.

फ्लोरिडा रवाना होने से पहले 'जॉइंट बेस एंड्रयूज' पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने बताया कि उन्होंने मेक्सिको को सैन्य और रणनीतिक मदद की पेशकश की थी.

Advertisement

ट्रंप ने कहा, 'मैंने मैक्सिको में कार्टेल्स से छुटकारा पाने की पेशकश की थी और किसी कारण से वो (शीनबाम) ऐसा नहीं करना चाहतीं.'

'मेक्सिको को ये कार्टेल्स ही चला रहे हैं'

ट्रंप ने आगे जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रपति शीनबाम को इन कार्टेल्स को खत्म करना ही चाहिए क्योंकि 'चाहे हम इसे पसंद करें या न करें, लेकिन सच्चाई ये है कि मैक्सिको को ये कार्टेल्स ही चला रहे हैं.'

ट्रंप प्रशासन की सख्त कार्रवाई

डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान उनके प्रशासन की ओर से हाल ही में की गई कई बड़ी सैन्य और खुफिया कार्रवाइयों के बाद आया है. ट्रंप प्रशासन ने हाल के महीनों में ड्रग तस्करी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है. अमेरिकी बलों ने समुद्र में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाली संदिग्ध नावों को खत्म किया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान की 'कमजोर नस' पर US का हमला, ट्रंप का दावा- अमेरिकी सेना ने खर्ग आइलैंड पर बरसाए बम

इसी साल जनवरी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ने जैसा बड़ा कदम उठाया गया. पिछले महीने अमेरिका ने मेक्सिको की मदद की थी, जिसके बाद वहां के मोस्ट वॉन्टेड कार्टेल सरगना को गिरफ्तार किया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement