मार्को रुबियो की चीन यात्रा में बड़ा ट्विस्ट, चीन में एंट्री के लिए बदला गया नाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे के बीच विदेश मंत्री मार्को रुबियो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. वजह यह है कि चीन में उन पर अब भी बैन लगा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजिंग पहुंचने के लिए रुबियो को एक खास डिप्लोमैटिक तरीका अपनाना पड़ा और उनका नाम बदलकर "मार्को लू" करना पड़ा.

Advertisement
मार्को रुबियो अमेरिका के विदेश मंत्री हैं. (Photo- ITG) मार्को रुबियो अमेरिका के विदेश मंत्री हैं. (Photo- ITG)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त तीन दिवसीय चीन दौरे पर हैं. उनके साथ कई बड़े कारोबारी, सुरक्षा अधिकारी और खास मंत्री भी पहुंचे हैं. लेकिन इस पूरे दौरे में सबसे ज्यादा चर्चा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की हो रही है. इसकी वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनका चीन में प्रवेश करने का तरीका है.

दरअसल, मार्को रुबियो पर साल 2020 से चीन ने प्रतिबंध लगाया हुआ है. जब वह अमेरिकी सीनेटर थे, तब उन्होंने चीन पर उइगर मुस्लिम समुदाय के दमन और मानवाधिकार उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद बीजिंग ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन पर बैन लगा दिया था. ऐसे में सवाल उठ रहा था कि आखिर ट्रंप के साथ वह चीन कैसे पहुंचे?

Advertisement

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुश्किल का हल एक "डिप्लोमैटिक वर्कअराउंड" से निकाला गया. बताया गया कि चीन में एंट्री के लिए मार्को रुबियो का नाम बदलकर "मार्को लू" कर दिया गया. दो राजनयिक सूत्रों ने दावा किया कि चूंकि प्रतिबंध उनके मूल नाम "Marco Rubio" पर लागू था, इसलिए उनके सरनेम को बदलकर चीनी उच्चारण वाला "Lu" इस्तेमाल किया गया.

यह भी पढ़ें: जिनपिंग का मीटिंग हॉल देख खुली रह गईं रुबियो की आंखें, VIDEO वायरल

हालांकि चीन की तरफ से आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा गया कि नाम बदलने की वजह से ही उन्हें प्रवेश मिला. लेकिन बीजिंग स्थित चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने इतना जरूर कहा कि "प्रतिबंध उस समय के सीनेटर रुबियो के चीन विरोधी बयानों और गतिविधियों से जुड़ा था."

मार्को रुबियो लंबे समय से चीन के सबसे मुखर आलोचकों में गिने जाते हैं. उन्होंने कई बार चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पर उइगर मुसलमानों के खिलाफ "जनसंहार" और सांस्कृतिक पहचान मिटाने की कोशिशों का आरोप लगाया है. NPR को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि "दुनिया में लाखों लोगों को उनकी पहचान और धर्म से अलग करने की कोशिश की जा रही है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले दोस्ती की बात फिर दी चेतावनी, ट्रंप संग मीटिंग में ताइवान पर जिनपिंग सख्त

साल 2021 में जारी एक वीडियो बयान में रुबियो ने कहा था कि "एक मिलियन से ज्यादा उइगर और दूसरे तुर्किक मुसलमानों को कैंपों में बंद किया गया है. महिलाओं के साथ रेप, जबरन नसबंदी और जबरन गर्भपात जैसी घटनाएं हुई हैं." चीन इन सभी आरोपों को लगातार खारिज करता रहा है.

ट्रंप का यह चीन दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब ईरान युद्ध, ट्रेड टेंशन और ग्लोबल सप्लाई चेन को लेकर अमेरिका और चीन के बीच कई संवेदनशील मुद्दे मौजूद हैं. हालांकि ट्रंप ने साफ कहा है कि वह इस दौरे में मुख्य रूप से व्यापार और आर्थिक संबंधों पर फोकस कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement