जिनपिंग का मीटिंग हॉल देख खुली रह गईं रुबियो की आंखें, VIDEO वायरल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे के दौरान विदेश मंत्री मार्को रुबियो और एलन मस्क के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल की भव्यता देखकर रुबियो लगातार थम्ब्स-अप देते नजर आए, जबकि एलन मस्क आसपास का नजारा अपने फोन में रिकॉर्ड करते दिखे.

Advertisement
मार्को रुबियो मीटिंग हॉल में उत्साहित दिखे. (Photo- ITG) मार्को रुबियो मीटिंग हॉल में उत्साहित दिखे. (Photo- ITG)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय चीन दौरे पर हैं और इस हाई-प्रोफाइल ट्रिप में उनके साथ कई बड़े मंत्री और कारोबारी चेहरे भी पहुंचे हैं. ट्रंप के साथ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अरबपति कारोबारी एलन मस्क भी चीन पहुंचे, जिनके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

बीजिंग पहुंचने पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ट्रंप का भव्य स्वागत किया. ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल के बाहर आधिकारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता हुई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले दोस्ती की बात फिर दी चेतावनी, ट्रंप संग मीटिंग में ताइवान पर जिनपिंग सख्त

इसी दौरान एक वीडियो में मार्को रुबियो मीटिंग हॉल के अंदर काफी उत्साहित नजर आए. वीडियो में वह बार-बार थम्ब्स-अप दिखाते दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, वह अमेरिका के रक्षा मंत्री के साथ ऊपर छत की ओर इशारा करते भी नजर आए. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल की विशाल और भव्य छत ने उन्हें काफी प्रभावित किया.

 

वहीं एलन मस्क का भी एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह दुनिया के बड़े नेताओं और सीईओ के बीच खड़े होकर अपने फोन से आसपास का वीडियो रिकॉर्ड करते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और चीन की भव्य तैयारियों की चर्चा कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जिनपिंग ने ट्रंप को पढ़ाया 'ग्लोबल लीडरशिप' का पाठ, बोले- हम दुश्मन नहीं, पार्टनर बनें

इस हाई-स्टेक समिट के दौरान शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप ने भी शुरुआती संबोधन में एक-दूसरे की जमकर तारीफ की. जिनपिंग ने कहा कि दुनिया एक नए मोड़ पर खड़ी है और चीन-अमेरिका को प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार बनकर काम करना चाहिए. वहीं ट्रंप ने जिनपिंग को "महान नेता" बताया और कहा कि उनके और चीन के साथ अमेरिका के रिश्ते पहले से बेहतर होने वाले हैं

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement