'जब ठीक हो जाएं, मेरे पास एक आइडिया है', स्मित को गले लगाकर बोले UAE के राष्ट्रपति नाहयान

वो पल भावुक था. UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान फ्लाईदुबई फ्लाइट के क्रू से घिरे हुए थे. इनमें कैप्टन स्मित मछार भी शामिल थे. उन्होंने उनसे कहा- आपकी ज़िंदगी में जो कुछ भी हुआ हो, UAE आपका देश है. यहां आपके लिए एक घर है और यहां आपका एक परिवार है.

Advertisement
कैप्टन स्मित मछार को UAE ने सम्मानित किया है. (Photo: X/@monaalhmoudi) कैप्टन स्मित मछार को UAE ने सम्मानित किया है. (Photo: X/@monaalhmoudi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:28 PM IST

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कैप्टन स्मित मछार की पट्टी बंधे हाथ की ओर देखते हुए पूछा कि वे कब तक ठीक हो जाएंगे. मछार ने कहा, "शायद दो महीने में." शेख मोहम्मद मुस्कुराए और बोले, "तो मेरे पास एक विचार है. जब आप ठीक हो जाएं, तो मैं आपके साथ एक सेशन करना चाहता हूं, जिसमें मैं आपको बताऊंगा कि लड़ते कैसे हैं."

Advertisement

इससे पहले कैप्टन स्मित मछार जब पुरस्कार लेने के लिए अंदर आए तो उनके बाएं हाथ पर मोटी सफेद पट्टियां बंधी थीं और सिर के एक तरफ एक ताजा घाव का निशान था. कुछ ही पल में कैप्टन स्मित मच्छर को  UAE के राष्ट्रपति ने गले लगा लिया. जब राष्ट्रपति ने उन्हें गले लगाया तो फ्लाईदुबई के पायलट ने धीमी आवाज में कहा, "यह मेरे लिए सम्मान की बात है, महामहिम."

संयुक्त अरब अमीरात के अखबार गल्फ न्यूज ने बुधवार को सम्मान समारोह के दौरान बातचीत का पूरा ब्यौरा एक रिपोर्ट में प्रकाशित किया है. 

एक महीने से भी कम समय पहले फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में कैप्टन मछार होश में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहे थे. उनके सिर पर चोट लगी थी जिससे खून बह रहा था, जबकि 174 यात्री और उनका क्रू उन पर निर्भर था.

Advertisement

कैप्टन स्मित ने गजब के शौर्य का प्रदर्शन करते हुए हमलावर को पायलट के इरादे नेस्तानाबूद कर दिए. 

कुछ ही पल बाद राष्ट्रपति शेख मोहम्मद ने उनसे कहा, "हम खुशकिस्मत हैं कि आप हमारे साथ हैं." कैप्टन ने जवाब दिया, "मैं भी बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं इसका हिस्सा हूं."

इसके बाद राष्ट्रपति शेख मोहम्मद ने उनके घाव को देखा और कैप्टन स्मित से पूछा कि वह कब तक ठीक हो जाएंगे. मच्छर ने कहा, "शायद दो महीने में." राष्ट्रपति शेख मोहम्मद मुस्कुराए और बोले, "तो मेरे पास एक विचार है. जब आप ठीक हो जाएं, तो मैं आपके साथ एक सेशन करना चाहता हूं, जहां आपको मैं बताऊंगा कि कैसे लड़ते हैं." जिस व्यक्ति ने कुछ ही दिन पहले हवा में ही एक हमलावर का मुकाबला किया था, उसके लिए यह एक बहुत ही खास प्रस्ताव था. कैप्टन स्मित मछार ने विनम्र होकर कहा, "यह मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है."

UAE आपका देश है

इसके बाद दुबई के शासक, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने उस प्लेन के क्रू के हर सदस्य से हाथ मिलाया. उन्होंने उनसे कहा, "बहुत बढ़िया, बहुत बढ़िया." उनके बगल में खड़े एक पायलट ने अपने दिल पर हाथ रखते हुए कहा, "मैं यहां आकर और इसका हिस्सा बनकर बहुत आभारी हूं."

Advertisement

इसके बाद UAE के राष्ट्रपति ने पूरी टीम की ओर देखा और उन्हें अपने पास बुलाया. उन्होंने कहा, "साथियो, यहां आइए, यहां आइए." सफेद शर्ट पहने पायलट और नीले ब्लेज़र पहने केबिन क्रू के सदस्य उनके चारों ओर इकट्ठा हो गए. उन्होंने कहा, "आपकी ज़िंदगी में जो कुछ भी हुआ हो, UAE आपका देश है. यहां आपके लिए एक घर है और यहां आपका एक परिवार है." इस मोमेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. 


भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को संयुक्त अरब अमीरात ने ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II’  से सम्मानित किया है. यह UAE का एक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है.

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था? 

30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही थी. विमान में 170 से अधिक लोग सवार थे. उड़ान के दौरान सह-पायलट ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित मछार पर इमरजेंसी क्रैश एक्स से हमला कर दिया. हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और विमान महज 30 सेकंड के भीतर करीब 14,000 फीट नीचे आ गया. 

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित मछार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने का रास्ता बनाया, जिससे दूसरे क्रू सदस्यों और यात्रियों को हमलावर पर काबू पाने में मदद मिली. विमान में मौजूद अन्य पायलटों की मदद से उड़ान को सऊदी अरब के ताबुक शहर में सुरक्षित उतारा गया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »