उधर ट्रूडो सत्ता से गए, इधर ट्रंप ने फिर दोहरा दिया कनाडा को '51वां राष्ट्र' बनाने का ऑफर

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "कनाडा में मौजूद काफी लोग देश को अमेरिका का 51वें स्टेट के तौर पर चाहते हैं. अमेरिका अब भारी व्यापार घाटे और सब्सिडी को सहन नहीं कर सकता, जिसकी कनाडा को अपनी अर्थव्यवस्था को बचाए रखने के लिए जरूरत है.

Advertisement
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (तस्वीर: AP) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (तस्वीर: AP)

aajtak.in

  • फ्लोरिडा,
  • 07 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST

कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार, 6 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. कनाडा में इसी साल चुनाव होने हैं. ट्रूडो ने कहा कि जब तक पार्टी नया नेता नहीं चुन लेती, तब तक वह प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे. ट्रूडो के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को यूएस का 51वां स्टेट बनाने के प्रस्ताव को दोहराया. 

Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप और ट्रू़डो के बीच कभी अच्छे रिश्ते नहीं रहे हैं. पिछले साल 5 नवंबर को मार-ए-लागो (Mar-a-Lago) में चुनावी जीत और ट्रूडो से मिलने के बाद से ही ट्रंप कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का आइडिया पेश कर रहे हैं. ट्रंप ने कई बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी इस बात का जिक्र किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "कनाडा में मौजूद काफी लोग देश को अमेरिका का 51वें स्टेट के तौर पर चाहते हैं. अमेरिका अब भारी व्यापार घाटे और सब्सिडी को सहन नहीं कर सकता, जिसकी कनाडा को अपनी अर्थव्यवस्था को बचाए रखने के लिए जरूरत है. जस्टिन ट्रूडो को यह बात पता थी और उन्होंने इस्तीफा दे दिया."

यह भी पढ़ें: ट्रंप की ट्रोलिंग, अपनों की बगावत और कनाडा की चरमराती अर्थव्यवस्था... जस्टिन ट्रूडो को क्यों करना पड़ा इस्तीफे का ऐलान?

Advertisement

'अगर कनाडा, अमेरिका के साथ...'

ट्रूडो के इस्तीफे के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "अगर कनाडा, अमेरिका में शामिल होता है, तो कोई टैरिफ नहीं देना होगा, टैक्स बहुत कम हो जाएगा और देश के नागरिक रूस और चीन के जहाजों के खतरों से पूरी तरह सेफ होंगे. साथ-साथ हम महाने देश बन सकते हैं."

कनाडा की तरफ से ट्रंप के प्रस्वात पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर टोरंटो अमेरिका के साथ अपनी दक्षिणी सीमा से अवैध ड्रग्स और अवैध प्रवासियों के फ्लो को नहीं रोकता है, तो वह कनाडाई आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगा देंगे.

कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने ट्रूडो को 'कनाडा के महान राज्य के गवर्नर' के रूप में भी मजाक उड़ाया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »